कौन हैं MLA गेनीबेन ठाकोर, जो लड़कियों को बांटेंगी चाकू, कहती हैं- दुष्कर्मी को जिंदा जला देना चाहिए

अहमदाबाद। आपने कांग्रेस की विधायक गेनीबेन ठाकोर के बारे में सुना है? यह वह विधायक हैं जिन्होंने खुद लड़कियों को आत्‍मरक्षा के गुर सिखाने की बात कही है। साथ ही लड़कियों को चाकू रखने की पैरवी भी की है। उनका कहना है कि, चाकू रखना अपराध नहीं है।दुष्कर्मियों को जिंदा जला ​देना चाहिए।

बनासकांठा से कांग्रेस विधायक हैं गेनीबेन ठाकोर

बनासकांठा से कांग्रेस विधायक हैं गेनीबेन ठाकोर

गेनीबेन ठाकोर गुजरात में बनासकांठा की वाव सीट से विधायक हैं। उनके बयान अक्सर उन्हें सुर्खियों में ले आते हैं। अब उन्होंने कहा है कि, वह उत्तर गुजरात में युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी। उनका कहना है कि युवतियों को चाकू जैसा हथियार भी देंगी, ताकि वे अपनी रक्षा खुद कर सकें। गेनीबेन कहती हैं कि हिंदू संगठन त्रिशूल दीक्षा व लड़कियों को बंदूक चलाना सिखा सकते हैं तो लड़कियों को चाकू रखना कोई अपराध नहीं है। इसी तरह 2018 में गेनीबेन ने 14 महीने की बच्ची के साथ कथित बलात्कार की घटना पर रोष जताते हुए कहा था- बलात्कारी को पुलिस को सौंपने के बजाए जिंदा जला देना चाहिए।

हाथ में चाकू थमाना सही नहीं, कांग्रेसी ने ही कहा

हाथ में चाकू थमाना सही नहीं, कांग्रेसी ने ही कहा

गेनीबेन ठाकोर ने विधानसभा परिसर में कहा कि, लडकियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए मैं एक अभियान शुरू करूंगी। जिसके तहत लड़कियों को चाकू जैसे हथियार भी आत्मरक्षा के लिए दिए जाएंगे।
कुछ समय पहले गेनीबेन ने गुंडागर्दी करने वालों को लेकर कहा था कि, मैं गुंडागर्दी करने वालों को सरेआम गोली मारने की पक्षधर हूं। हालांकि, उनके उस बयान से कांग्रेस के ही बहुत से नेता व पदाधिकारी सहमत नहीं हुए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा है कि, लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना चाहिए, लेकिन हाथ में हथियार थमाना सही नहीं है।

'बस चलता तो बीजेपी वालों की हत्या कर देती'

'बस चलता तो बीजेपी वालों की हत्या कर देती'

गेनीबेन ने लड़कियों को चाकू बांटने की बेबाक बात कहने से पहले सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं को भी निशाने पर लिया था। 2018 में जब गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावडा की मौजूदगी में किसानों के हक के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे थे, तो उस सम्मेलन को संबोधित करते हुए गेनीबेन ठाकोर ने कहा, 'मेरा बस चलता तो मैं सभी बीजेपी वालों की हत्या कर देती, चाहे मुझे जेल ही क्यों न जाना पड़े।'
बीजेपी वालों की हत्या वाला उनका बयान सोशल मीडिया पर एक वीडियो में देखा गया। जिसके बारे में पता चला कि, वीडियो 17 जून 2018 का था, जब उन्होंने बनासकांठा के कांकरेज तहसील के सिरवादा में हुए किसान सम्मेलन में किसानों को संबोधित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+