गुजरात: यह हॉस्पिटल दे रहा म्यूकोरमाइकोसिस पीड़ितों को 1-1 लाख रु., अब तक 50 को दी जा चुकी मदद

सूरत। कोरोनावायरस से जूझने वाले लोगों में ब्‍लैक फंगस यानी "म्यूकोरमाइकोसिस" होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। देश में ऐसे सबसे ज्‍यादा मरीज गुजरात के अस्‍पतालों में ही पाए गए हैं। यहां सूरत स्थित किरण अस्पताल में काफी "म्यूकोरमाइकोसिस" रोगियों का उपचार चल रहा है। ऐसे में निम्न वर्ग के लोगों की कमजोर आर्थिक स्थिति देखते हुए किरण अस्पताल के प्रबंधन ने उन्‍हें आर्थिक मदद देने का फैसला लिया। अस्‍पताल के प्रबंधन का कहना है कि, जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए एक-एक लाख रुपए का चेक दिया गया है।

Kiran hospital surat gujarat provides financial assistance to the patient of mucormycosis

किरण अस्पताल में मेडिकल सर्विस के डायरेक्टर डॉ. मेहुल आर. पंचाल ने कहा कि, 'शहर में म्यूकॉरमाइकोसिस के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। इन मरीजों के इलाज का खर्च लाखों में आता है। कमजोर तबका इस बीमारी का इलाज नहीं करा पाता। इलाज का खर्च उठाना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में हमारा अस्‍पताल 50 म्यूकॉरमाइकोसिस मरीजों की आर्थिक मदद कर चुका है। उन्‍हें इलाज के लिए एक-एक लाख रुपए का चेक दिया गया।''

किरण अस्पताल के चेयरमैन पद्मश्री मथुर सवाणी बोले कि, ''हमारे अस्पताल में 105 म्यूकॉरमाइकोसिस के मरीज उपचाराधीन हैं। जिनमें से 69 स्वस्थ होकर घर जा चुके। रोजाना हमारे यहां ब्लैक फंगस के रोगियों के 4 से 5 ऑपरेशन किए जा रहे हैं। म्यूकॉरमाइकोसिस की समय से जांच और इलाज शुरू होने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। लिहाजा हमसे जो रहा है, वो कर रहे हैं।''

Kiran hospital surat gujarat provides financial assistance to the patient of mucormycosis

मथुर सवाणी ने कहा कि, किरण अस्पताल में सूरत शहर के अलावा राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से रोगी आ रहे हैं। म्यूकॉरमाइकोसिस के मरीजों को रोजाना लगने वाले इंजेक्शन की कीमत ही 30 से 35 हजार रुपए होती है। इसके अलावा अस्पताल के दूसरे खर्च भी शामिल होते हैं। कुल मिलाकर, ब्लैक फंगस का इलाज काफी महंगा है, जिससे साधारण रोगी की कमर टूट जाती है। इसलिए, हमारे यहां इलाज खर्च दे पाने में अक्षम रोगियों के लिए एक-एक लाख रुपए सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया।''

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पहली बार 12 मई को 25 म्यूकॉरमाइकोसिस के जरूरतमंद रोगियों के लिए एक-एक लाख रु का चेक दिया गया था। उसके बाद 26 मई को अन्‍य 25 मरीजों को एक-एक लाख रुपए की राशि दी गई। किरण अस्पताल में मेडिकल सर्विस के डायरेक्टर डॉ. मेहुल आर. पंचाल ने कहा कि, हमारे प्रबंधन की ओर से म्यूकॉरमाइकोसिस के मरीजों के लिए 1 करोड़ से अधिक राशि वितरित करने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+