सूरत: नाबालिग रेप पीड़िता के पिता की दुष्कर्मियों ने की हत्या, अंतिम यात्रा में आए हजारों लोग
सूरत. गुजरात में सूरत के कतारगाम में 6 महीने पहले एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, बाद में दुष्कर्मियों ने लड़की के पिता पर जानलेवा हमला किया था। 13 दिन के इलाज के बाद पिता की मौत हो गई। बीते रोज उनका दाह संस्कार किया गया, इस दौरान अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, पीड़िता से दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था, साथ ही यह धमकी दी थी कि किसी को बताया तो वीडियो को वायरल कर देंगे। जिसके जरिए बलात्कारी उससे बाद में भी छेड़छाड़ करते रहे।

पूरे घटनाक्रम की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों में जय और उसके भाई का नाम आ रहा है, जिन्होंने किशोरी के पिता पर हमला किया था। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां 13 दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पीड़िता की उम्र करीब 16 साल है। शिकायत में बताया गया है कि, जय खोखरिया और उसके दोस्तों ने 6 महीने पहले किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसकी जानकारी किशोरी के पिता को हुई तो वे आरोपियों के पास हाथी मंदिर पहुंचे थे।
आरोप हैं कि, हाथी मंदिर के पास ही किशोरी के पिता पर बलात्कारी जय और उसके भाई जीतू एवं अन्य 5 लोगों ने हमला किया। इस मामले में किशोरी ने जय और उसके दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस थाने में की थी। इधर, बीते बुधवार को किशोरी के पिता की अंतिम यात्रा निकली तो हजारों लोग उसमें शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications