गुजरात: बिपरजॉय तूफान में चलने के लिए गांव वालों ने निकाला अनोखा जुगाड़, देखकर आप कह उठेंगे 'वाह'

गुजरात के जामनगर के रसूलनगर में गांव वालों ने बिपरजॉय तूफान में चलने के लिए एक अनोखी जुगाड़ निकाली है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। तूफान के प्रभाव को कम करने के लिए गुजरात के स्थानीय लोग और अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, भारी नुकसान होने की आशंका के चलते जामनगर के रसूलनगर गांव में लोगों ने तेज हवाओं और बारिश में चलने के लिए रस्सियां लगा दी हैं।

गांव से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गांव के लोग चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली विकट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए घरों और रास्तों के किनारे रस्सियों को बांध रहे हैं।

cyclone Biporjoy

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि चक्रवात 'बिपारजॉय' 15 जून की दोपहर में गुजरात में जखाऊ बंदरगाह के पास गुजरात में मांडवी और पाकिस्तान में कराची के बीच से गुजरने की उम्मीद है। चक्रवात अरब सागर में सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहने वाला बन सकता है और 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की अधिकतम गति के साथ तट से टकराएगा।

तूफान के दस्तक देने से पहले IMD ने बुधवार को गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। चक्रवाती तूफान से यहां भारी नुकसान की आशंका है।

Recommended Video

    गुजरात: बिपरजॉय तूफान में चलने के लिए गांव वालों ने निकाला अनोखा जुगाड़, देखकर आप कह उठेंगे 'वाह'

    साथ ही गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश से घरों, सड़कों, फसलों, बिजली और संचार व्यवस्था को काफी बड़ी क्षति हो सकती है, जिसके प्रभाव को कम करने के लिए अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+