Gujarat: गुजरात में खतरनाक ISIS मॉड्यूल का खुलासा, भारत में 'लव जिहाद' फैलाने की साजिश, 5 गिरफ्तार
Gujarat ISIS Module: गिरफ्तार किए गए आतंकी आईएसआईएस के आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा थे। पिछले एक साल से वे एक-दूसरे के संपर्क में थे और चरमपंथी संगठन में शामिल होने के लिए भागने की योजना बना रहे थे।

Gujarat ISIS Module: गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) की टीम ने पोरबंदर में खतरनाक आईएसआईएस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एटीएस की टीम ने पांच संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी है। इन सभी पर भारत में लव जिहाद फैलाने का आरोप लग रहा है। इसके अलावा नाबालिग लड़कों का ब्रेन वॉश करके उसे ISIS Module के साथ जोड़ना इन लोगों का मकसद था।
ISIS के आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा हैं सभी आरोपी
जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ISIS के आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा थे। पिछले एक साल से वे एक-दूसरे के संपर्क में थे और चरमपंथी संगठन में शामिल होने के लिए भागने की योजना बना रहे थे। उनका कट्टरपंथीकरण पाकिस्तान में सीमा पार स्थित आकाओं के प्रभाव में हुआ।
लव जिहाद फैलाने का आरोप
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला पर आरोप है कि वह 16-17 साल के नाबालिग लड़कों को लव जिहाद के लिए तैयार करती थी। समीरा नाम की महिला लव जिहाद के लिए 16-18 साल के लड़कों को तैयार करती थी। समीरा लव जिहाद के रैकेट में भी शामिल पाई गई।
जांच अभियान जारी
डीआईजी दीपन भद्रन और एसपी सुनील जोशी के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया था। गुजरात एटीएस संदिग्धों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही थी ।












Click it and Unblock the Notifications