इंडियन कोस्टगार्ड्स ने पाक सीमा से जब्त किया लाखों का चरस, 1 महीने में 1 हजार पैकेट मिले
कच्छ। गुजरात में पाकिस्तान सीमा पर चरस एवं अन्य मादक पदार्थों के पैकेट लगातार मिल रहे हैं। यहां समुद्री सीमा से इंडियन कोस्टगार्ड्स (ICG) ने इस बार चरस के 28 पैकेट जब्त किए हैं, जिनकी मार्केट वैल्यू 40 लाख रुपए से ज्यादा है। कस्टम डिपार्टमेंट के ऑपरेशन 'ब्राउन सॉल्ट' के तहत अब तक भुज के समुद्री इलाके से एक हजार से भी ज्यादा चरस के पैकेट जब्त किए जा चुके हैं।

एक महीने में 1 हजार पैकेट्स मिले
एक अधिकारी ने बताया कि, पिछले महीने गुजरात के कच्छ से लावारिश हालत में चरस के पैकेट मिलने का सिलसिला लगातार आठ दिन तक चला था। अब यहां फिर तस्करी के साक्ष्य मिल रहे हैं। जो ताजा पैकेट मिले हैं, उन्हें आगे की जांच के लिए मरीन पुलिस को सौंप दिया गया है। चरस के इन पैकेट्स को कोस्टगार्ड्स ने अन्य सरकारी एन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ पैट्रोलिंग के दौरान बरामद किया।

पाकिस्तान से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए ऑपरेशन 'ब्राउन सॉल्ट' भी चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में राज्य पुलिस, बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स यानी बीएसएफ, स्टेट आईबी, कोस्टगार्ड और नेवी की टीमें हिस्सा लेती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications