पति-पत्नी ने फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, ऐसा करने वाला पहला भारतीय डॉक्टर कपल बने
अहमदाबाद। गुजरात के रहने वाले सर्जन (डॉक्टर) दंपति ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी फतह कर ली। पति-पत्नी दोनों माउंट एवरेस्ट पर जा चढ़े। डॉ. हेमंत ललितचंद्र लेउवा ने अपनी पत्नी डॉ. सुरभिबेन हेमंत लेउवा के साथ शुक्रवार को यह कीर्तिमान स्थापित किया। एवरेस्ट पर एक-साथ चढ़ने वाले वे पहले भारतीय चिकित्सक दंपति हैं।

बने ऐसे पहले भारतीय चिकित्सक दंपति
नेपाल में स्टोरी एडवेंचर के प्रबंध निदेशक ऋषि भंडारी ने बताया कि, गुजरात के डॉ. हेमंत ललितचंद्र लेउवा ने अपनी पत्नी डॉ. सुरभिबेन हेमंत लेउवा शुक्रवार की सुबह साढ़े 8 बजे 8,849 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे। वे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी (Mt Everest) को फतह करने वाले पहले भारतीय चिकित्सक दंपति बन गए। डॉ. हेमंत एनएचएल निगम मेडिकल कालेज में सर्जरी के प्रोफेसर हैं। वहीं, सुरभि गुजरात विद्यापीठ में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी हैं।

इधर, 27 साल की युवती भी चोटियां चढ़ी
भारत के हिमाचल प्रदेश के सोलन की रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती ने भी रिकॉर्ड बना दिया। सोलन की बलजीत कौर ने नेपाल में 2 सप्ताह के भीतर 8,000 मीटर से ऊपर की दो पर्वत चोटियों को फतह किया। पीक प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पासंग शेरपा ने उनके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, बलजीत कौर अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने की तैयारी में है। वह पर्वतारोही होने के साथ-साथ वह योगा टीचर भी हैं। इसलिए दौड़-भाग भी खूब करती हैं। उन्हें ट्रेकिंग व पहाड़ों की चढ़ाई करना पसंद है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रही हैं। वर्ष 2016 से वह दुनिया की सबसे उूंची चोटी माउंट एवरेस्ट के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications