वडोदरा: चारा काटने घर से गई 55 साल की महिला को घोंपा चाकू, हत्या कर भागा दुष्कर्मी अरेस्ट

वडोदरा। यहां अनगढ़ गांव के निकट एक 55 वर्षीय एक निर्दोष महिला की ​बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उसे मारने से पहले दुष्कर्म भी किया। चाकू से महिला की आंखों और गले पर वार किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ घंटों पश्चात् ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संवाददाता के अनुसार, मृतका की पहचान चंचलबेन गोहिल (55 वर्षीय) के तौर पर हुई। हर रोज की तरह वह गुरुवार की सुबह पशुओं को चारा खिलाने निकली थी। 11 बजे तक उसके वापस नहीं लौटने के कारण बेटी शकुबेन और अन्य परिजन उसे खोजने निकले। उन्होंने महीं नदी के पास पहुंचकर देखा कि, चंचलबेन वहां निर्वस्त्र लहूलुहान हालत में पड़ी थी। वह आखिरी सांसें ले रही थी। बेटी उसे देखकर बिलखने लगी और मां के मुंह से इतना ही सुन पाई कि- 'मुझे मारने वाला इस तरफ भाग गया है'

In vadodara, A 55 year old woman brutally killed by 50 year old rapist

कुछ ही देर में मां ने बेटी की आंखों के सामने अपना दम तोड़ दिया। उसके बाद इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां से एक मोबाइल फोन और चाकू बरामद हुआ। कुछ दूरी पर लोगों से पता चला कि, वहां एक 50 वर्षीय शख्स एक्सप्रेस-वे का काम कर रहा था। तब पुलिस ने उस शख्स को तलाशा। छुटकू दीनदयाल यादव नामक शख्स मिल गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो छुटकू बोला कि, चार-पांच लोगों को डराकर यह काम कराया।

In vadodara, A 55 year old woman brutally killed by 50 year old rapist

बाद में सचाई सामने आई कि, छुटकू ने ही महिला से दरिंदगी की और फिर उसे बेरहमी से मार भी डाला। उसने जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+