भारी बारिश से बर्बाद हुई 10 बीघा तिल की फसल, हताश किसान ने कीटनाशक पी लिया, चली गई जान
सुरेन्द्रनगर। गुजरात के कई जिलों में इस साल भारी बारिश से हजारों किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। जिससे कर्जदार किसान आत्महत्या को विवश हो गए। ताजा मामला सुरेंद्रनगर जिले का है। जहां एक किसान ने कर्ज लेकर ही अपने 10 बीघा में तिल की खेती की थी। उसकी फसल भारी बारिश के चलते तबाह हो गई। जिससे किसान बहुत दुखी हुआ।

हताशा में उसने कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस आई। पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दी। संवाददाता ने बताया कि, उक्त घटना सायला तहसील के ढेढुकी गांव की है। जहां 25 वर्षीय चंदुभाई हेमंतभाई खमाणी ने कीटनाशक पीया। उसके घरवालों का कहना है कि, कर्ज बढ़ने से वह परेशान था और जब फसल खराब हुई तो हताश हो गया। उसने अपने खेत पर जाकर ही कीटनाशक पिया।
पता चलने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां उसकी जान चली गई। ऐसा बताया जा रहा है कि, सुरेन्द्रनगर के सायला तहसील के ढेढुकी गांव के लोग किसानी पर ही निर्भर हैं और काफी किसानों की फसल खराब हुई है। चार दिन पहले भी इसी गांव के किसान प्रतापभाई मात्राभाई वेगड ने भी जहर पीकर खुदकुशी कर ली थी और अब चंदुभाई ने भी खुदकुशी का रास्ता अपना लिया। इस प्रकार से गांव में सिर्फ चार दिनों में दो किसानों की खुदकुशी से शोक का माहौल छाया है।












Click it and Unblock the Notifications