टैम्पो के पीछे हुक में जैकेट फंसने से लगी युवक को फांसी, बाद में लोगों को चला पता- जान जा चुकी
सूरत। गुजरात में सूरत के पांडेसरा में अजीब घटना हुई। यहां एक टैम्पो के पिछले हिस्से पर सवार युवक की जैकेट टैम्पो के पीछे लगे हुक में फंस गई थी, जिसकी युवक की जान चली गई। यह घटना सोमवार को सुबह सामने आई, जब लोगों ने युवक को टैम्पो पर मृत लटके पाया। उसकी जैकेट टैम्पो के हुक में फंसी हुई थी। प्रथमदृश्या लगा कि, उसकी हत्या कर उसे लटकाया गया है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पंचनामा करके युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया। सिविल अस्पताल में लाश का फॉरेंसिक पोस्टमार्टम करने के बाद पता चला कि युवक ने शराब पी थी। वहीं, पुलिस ने भी कहा कि, युवक शराब के नशे में धुत था और उसकी लाश टैम्पो से लटकी हुई थी। जांच में यह ये निष्कर्ष निकला कि, उसकी जैकेट टैम्पो के हुक में फंसने से फांसी लग गई होगी। पुलिस ने बताया कि, मृतक की पहचान उधना में रविनगर के पास रहने वाले 25 वर्षीय शंकर श्रीभूषण जैन के तौर पर हुई है।
शंकर की लाश सोमवार को पांडेसरा के नागसेन नगर में उड़िया स्कूल के पास खड़े टेम्पो के हुक में लटकी हुई मिली थी। शंकर का जैकेट टेम्पो के हुक में फंसा हुआ था। उसके परिजनों का कहना है कि सोमवार को वह सुबह 4 बजे बिना कुछ बताए घर से गया था। पांडेसरा पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications