गुजरात में इसी माह से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने बताई तारीखें, ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी

schools reopening in gujarat, गांधीनगर। गुजरात में स्कूल-कॉलेज इसी महीने से फिर खुल रहे हैं। शिक्षामंत्री भूपेंद्र चुडास्मा ने बताया कि, 10 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए कक्षाएं 11 जनवरी से शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, संचालकों को केंद्र सरकार की तय एसओपी को फॉलो करना होगा। यह फैसला सभी बोर्ड्स पर लागू होगा। इसके अलावा ऑनलाइन शिक्षा भी जारी रहेगी।

In gujarat, Classes for students of 10th & 12th standard will resume from 11th Jan

गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडास्मा ने आज न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि, हमारी सरकार ने कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है। इससे पहले कई राज्यों में स्कूल खोले जा चुके हैं।' संवाददाता ने बताया कि, आज केबिनेट की मीटिंग हुई थी, जिसमें 10 और 12 जनवरी से, पीजी व कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

आदेशानुसार, गुजरात के सभी बोर्ड, सरकारी माध्यमिक स्कूल शुरू किए जाएंगे। हालांकि, अभी केवल 10 वीं और 12 वी कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा कॉलेज के अंतिम वर्ष की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने जानकारी देते हुए कहा कि स्कूलों के शुरू होने के बाद छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है और अभिभावकों की सहमति की भी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कक्षा 1 से 8 में बड़े पैमाने पर पदोन्नति देने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसके अलावा, परीक्षा का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

अब तक जितने पाठ्यक्रम पढ़ाए गए हैं, उन्हीं की परीक्षाएं ली जाएंगी। स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार के एसओपी के अनुसार, सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। स्कूलों को थर्मल गन और साबुन प्रदान करना होगा। निकट भविष्य में अन्य मानकों पर भी विचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+