महिला पीएसआई ने जान पर खेलकर लुटेरों को पकड़ा, पति-पत्नी को लिफ्ट देकर लूटा था

सुरेंद्रनगर। गुजरात में एक महिला पीएसआई और उनकी टीम ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। वे लुटेरे एक दंपति को लूट रहे थे। यह घटना प्रदेश के सुरेंद्रनगर जिले में हुई। एक पति-पत्नी सूरत से सुरेन्द्रनगर जा रहे थे। तभी रास्ते में लिफ्ट देने के बहाने उन्हें लुटेरों ने कार में बिठा लिया। उसके बाद उन्हें लूटने लगे। हालांकि, एक महिला पीएसआई को पता चल गया। जिसके बाद उस महिला पुलिस अधिकारी और उनकी टीम ने कार में भाग रहे चार लुटेरों को गिरफ्तार किया।
In gujarat, a woman PSI and her team caught robbers

यह महिला पुलिस अधिकारी हेतल रबारी ​थीं। जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालते हुए उन लुटेरों को पकड़ा। फिर लुटेरों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उनके पास से लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि, वे चार लुटेरे थे। उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। पड़ताल में सामने आया है कि, महेश पटेल नामक शख्स अपनी पत्नी जया पटेल सूरत के एक ट्रेवल्स की बस में सवार होकर सुरेंद्रनगर जा रहे थे। वह जब लिंबडी बस स्टैंड पर उतरे तो लिंबडी से सुरेंद्रनगर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार करने लगे।

महेश पटेल और उनकी पत्नी को तभी एक कार गुजरते दिखी। वह एक सफारी गाड़ी थी। उसमें बैठे लोगों ने महेश पटेल और उनकी पत्नी को लिफ्ट दी।उसके बाद पति-पत्नी दोनों सुरेंद्रनगर जाने के लिए उस कार में सवार हुए। हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि वे जिस कार में बैठे हैं, वह लुटेरों की है। उस कार में पांच लोग जो बैठे थे, वे लुटेरे थे। उन लुटेरों ने पति-पत्नी के गहने लूट लिए और 50 हजार रुपए की नगदी भी छीन ली। उसके बाद लुटेरों ने उन्हें महिंद्रा शोरूम के पास उतार दिया। जहां पति-पत्नी ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

In gujarat, a woman PSI and her team caught robbers

पुलिस ने फिर उन लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी करवाई। लखतर-वीरमगाम राजमार्ग को ब्लॉक ‌कर दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस अधिकारी हेतल रबारी को सड़क से गुजरती सफारी कार दिखी। जिसका उन्हेांने पीछा किया। वहां से 4 लुटेरों को पकड़ लिया गया। फिर उन सभी को फिर सुरेंद्रनगर बी. डिवीजन पुलिस स्टेशन ले जाया गया।उनसे लूटी गई चीजें बरामद कीं और कार को भी जब्त कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+