शिक्षक ने स्टूडेंट्स के वॉट्सएप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, अभिभावकों ने पकड़कर धुना, गिरफ्तार

भरुच। गुजरात में अंकलेश्वर के एक स्कूल के शिक्षक ने स्टूडेंट्स के वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डाल दिया। जिसे देखकर ग्रुप से जुड़े स्टूडेंट्स में हो-हल्ला मच गया। बात स्टूडेंट्स के परिजनों को पता चल गई। परिजन उस शिक्षक के पास ही पहुंच गए। वहां शिक्षक की धुनाई कर दी गई। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

In bharuch, a school teacher post Offensive videos and photos in WhatsApp group of students, beaten by public

घटना की जानकारी देते हुए संवाददाता ने बताया कि, भरुच जिले के अंक्लेश्वर की सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए एक ऑनलाइन शिक्षा ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप में ही स्कूल के शिक्षक ने अश्लील वीडियो और कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दीं। यह बात उन विद्यार्थियों के परिजनों को भी पता चल गई। जिससे वे गुस्सा हो गए। उसके बाद अभिभावकों ने शिक्षक के पास पहुंचकर उसकी धुनाई कर दी। बाद में पुलिस भी वहां पहुंच गई और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल, आरोपी के खिलाफ जीआईडीसी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

In bharuch, a school teacher post Offensive videos and photos in WhatsApp group of students, beaten by public

कई स्टूडेंट्स के परिजन बोले कि, 'उस टीचर ने वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालकर गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया। शिक्षकों का काम बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है, लेकिन यहां तो बच्चों को बिगाड़ने की कोशिश की गई। उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, एक अन्य परिजन ने कहा कि, जिस वॉट्सएप ग्रुप में वीडियो डाला गया था, उस ग्रुप में कक्षा 9 से 10वीं तक के विद्यार्थी जुड़े हुए थे। मालूम हो कि, फिलहाल कोरोना संकट के चलते स्कूलें बंद हैं और बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+