'हार्दिक को कांग्रेस पसंद नहीं, तो आम आदमी पार्टी में आ जाएं', दिग्गज नेता ने दिया ऑफर
सूरत। अपनी ही पार्टी में हाशिए पर रख दिए जाने के आरोप लगाते हुए हार्दिक पटेल ने कांग्रेस आलाकमान को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में मेरी स्थिति उस नए नवेले दूल्हे जैसी हो गई है, जिसकी नसबंदी करा दी गई हो। हार्दिक पटेल के इस बयान की सोशल मीडिया से लेकर सियासी हलकों तक चर्चा हो रही है।

केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेशाध्यक्ष गोपाल इटालिया ने हार्दिक पटेल को लेकर बड़ा बयान दिया। इटालिया ने आज कहा कि, हार्दिक पटेल की कद्र नहीं हो रही। अब यदि उन्हें कांग्रेस पसंद नहीं है, तो उन्हें हमारे जैसी विचारधारा वाली पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।
इटालिया बोले, "अपना समय बर्बाद कर कांग्रेस से शिकायत करने के बजाय, हार्दिक पटेल को हमारे साथ आ जाना चाहिए। और, अपना योगदान देना चाहिए... कांग्रेस जैसी पार्टी में उनके जैसे समर्पित लोगों के लिए जगह नहीं होती।"

क्या बोले थे हार्दिक पटेल?
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा था कि, "मुझे पीसीसी की किसी भी मीटिंग में बुलाया नहीं जाता है, कोई भी फैसला लेने से पहले वे मुझसे कोई सलाह मशविरा नहीं किया जाता है, तो इस पोस्ट का क्या मतलब है?"
बता दिया जाए कि सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी आलाकमान ने हार्दिक को गुजरात में कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया था। कई साल पहले भाजपा के खिलाफ आवाज उठाते हुए उन्होंने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वॉइन की थी।












Click it and Unblock the Notifications