HMPV Cases: गुजरात में एक दिन में एचएमपीवी के सामने आए दो नए मामले, पांच हुई संक्रमितों की संख्या
HMPV Cases: गुजरात में नौ महीने के एक बच्चे और 59 वर्षीय एक व्यक्ति में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में ऐसे मामलों की संख्या पांच हो गई। राज्य में एचएमपीवी के सभी पांच मामले एक सप्ताह से भी कम समय में सामने आए हैं।
गुजरात में एचएमपीवी का पहला केस 6 जनवरी को सामने आया था। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने बताया कि बच्चे को सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के चलते 6 जनवरी को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे का विदेश या अन्य यात्रा का कोई इतिहास नहीं है।

इसी तरह, कच्छ जिले के एक व्यक्ति को अहमदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह व्यक्ति भी एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया था। हालांकि, उसका भी कोई विदेश या अन्य यात्रा इतिहास नहीं है। 10 जनवरी को साबरकांठा जिले के एक आठ वर्षीय लड़के में एचएमपीवी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
गुजरात राज्य में यह तीसरा मामला सामने आया था। वहीं, दो दिन पहले अहमदाबाद में एक 80 वर्षीय व्यक्ति में वायरल संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अस्थमा से पीड़ित मरीज का फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुजरात में एचएमपीवी का पहला मामला 6 जनवरी को दर्ज किया गया था।
यह बच्चा दो महीने का था और राजस्थान का रहने वाला था। बच्चे में बुखार, नाक बंद होना, नाक बहना और खांसी जैसे लक्षण पाए गए थे। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दो नए संक्रमणों के साथ, राज्य में 6 जनवरी से अब तक HMPV के पांच मामले सामने आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: क्या HMPV अगला कोरोना वायरस है? देश के टॉप वायरोलॉजिस्ट ने किया अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह












Click it and Unblock the Notifications