10 इंच पानी बरसने के बाद गुजरात में फिर भारी बारिश की चेतावनी, तर-बतर होंगे ये इलाके

अहमदाबाद। जुलाई माह की शुरूआत में गुजरात के कई जिलों में भयंकर वर्षा हुई थी। इस महीने के पहले हफ्ते में जामनगर, राजकोट, सूरत, द्वारका और पोरबंदर मूसलाधार मेघ बरसे। राजकोट में तो सालभर की बारिश का एक तिहाई से ज्यादा पानी सिर्फ 18 घंटे में बरस गया। इसी अवधि में जामनगर में भी 25 सेंटीमीटर पानी बरसा, जबकि जिले में सालभर में औसत 67.6 सेंटीमीटर बारिश होती है।

heavy rain forecast in gujarat, IMD alert to rains at south gujarat & saurashtra

अब ​फिर भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात एवं सौराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन दिनों सक्रिय मानसून के चलते यह भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिसके रहते सौराष्ट्र, कच्छ के विविध भागों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण गुजरात एवं सौराष्ट्र में मानसून सक्रिय है। आज अहमदाबाद समेत कुछ भागों में लोग उमसभरी गर्मी से भी परेशान दिखे। इससे पहले शुक्रवार को भी अहमदाबाद शहर में राज्य में सबसे अधिक तापमान रहा।

heavy rain forecast in gujarat, IMD alert to rains at south gujarat & saurashtra

दक्षिण गुजरात के जिन हिस्सों में बारिश की संभावना है, उनमें नवसारी, वलसाड दमन, दादरनगर हवेली, भरुच, सूरत, डांग, तापी, सौराष्ट्र के राजकोट, पोरबंदर, अमरेली एवं द्वारका शामिल हैं। यहां रविवार के दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उसके बाद आगामी सोमवार को दक्षिण गुजरात के नवसारी, वलसाड, दमन एवं सौराष्ट्र के द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़ एवं गिर सोमनाथ जिलों में भी कुछ-कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

heavy rain forecast in gujarat, IMD alert to rains at south gujarat & saurashtra

बता दें कि, अभी अहमदाबाद शहर की हवा में आद्र्रता महज 84 फीसदी तक देखी गई। किंतु, अधिकतम तापमान भी 37.2 डिग्री तक पहुंच जाने से उमसभरी गर्मी रही। राज्य में सबसे अधिक तापमान अहमदाबाद का रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+