50 समर्थकों संग बाहर निकले गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री, लोगों ने कर दी पीएमओ में शिकायत

सूरत। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कुमार कानाणी के खिलाफ लोगों ने प्रधानमंत्री कायार्लय में शिकायत कर दी है। कुमार कानाणी अपने करीब 50 समर्थकों के साथ घूमते देखे गए। लॉकडाउन तो लागू था ही, ऊपर से शहर में धारा-144 भी लगी है, ऐसे में कानाणी ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। इसे लेकर उनके खिलाफ ऑनलाइन शिकायत की गई है।

Gujarat Health Minister Kumar Kanani

शिकायतकर्ता सिंगणपोर के वंदन भादाणी ने बताया कि कुमार कानाणी अपने 50 से अधिक समर्थकों के साथ उत्राण के पास शांग्रीला बिल्डिंग के पास दिखे। मोटा वराछा में वे बाहर घूम रहे थे। ऐसे में जबकि, सभी लोगों से घर पर रहने को कहा जा रहा है और भीड़ एकत्रित करने की मनाही है तो स्वास्थ्य मंत्री ने क्यों नियम फॉलो नहीं किए? पुलिस अब उनके खिलाफ कार्रवाई करे। ऐसे मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उन्होंने पीएमओ और सीएमओ में भी शिकायत की है।

डीजीपी बोले- सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की आदत डालें
इधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा का कहना है कि, लोग अब मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की आदत में शामिल कर लें। उन्होंने बुधवार को कहा- लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ये करना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आप लोगों को बिना जरूरत से घर से नहीं निकलना चाहिए। पुलिस-प्रशासन के पास यह अधिकार भी है कि यह जरूरत पड़ने पर आवश्यक वस्तु लेने के नाम पर घर से बाहर निकलने वालों पर भी रोक लगा दे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+