अमेरिका में रह रहे गुजराती व्यापारी की हत्या, दुकान बंद कर घर लौटते समय लुटेरों ने गोली मारी

मेहसाणा। गुजरात के मेहसाणा से ताल्‍लुक रखने वाले एक दुकानदार की अमेरिका में हत्‍या कर दी गई। उनकी पहचान अशोक अंबालाल पटेल के रूप में हुई है। अशोक अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर में रह रहे थे। वह वहां दुकान करते थे। जब वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तो रास्‍ते में कुछ लोगों ने उन्‍हें गोली मार दी और भाग गए। बाद में पुलिस आई और उनकी लाश उठाई। बताया जा रहा है कि, अशोक को गोली मारने वाले लुटेरे थे। उनकी हत्‍या हो जाने की सूचना गुजरात में उनके अन्‍य परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।

Gujarati businessman, a mehsana belong NRI killed in america

अशोक मेहसाणा के पास काडीना वडू गांव के निवासी थे। उनके परिजनों के मुताबिक, अशोक पटेल ने पेंसिल्वेनिया में एक नई नौकरी शुरू की थी और वह पिछले आठ वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे। बहरहाल, उनकी हत्‍या हो गई है। गांव में उनके परिजनों केयहां मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों और रिश्तेदारों में भी शोक व्‍याप्‍त है। अशोक से पहले इसी साल सितंबर महीने में भी आंणद के एक पटेल परिवार के एक व्यक्ति को लूट के इरादे से मार दिया गया था।

Gujarati businessman, a mehsana belong NRI killed in america

आणंद के विद्यानगर के नर्मदावास के रहने वाले अश्विन पटेल यूएसए के ब्लैकविल में अपना स्टोर चलाते थे। 8 सितंबर को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जो पिछले 30 सालों से अमेरिका के साउथ कैरोलिना के ब्लैकविले में बसे थे। उनका परिवार भी वहीं रहता है। वो घटना इस तरह हुई थी कि, पहले तो लुटेरे ग्राहक बन कर आए थे और फिर उन्‍होंने लूट मचाई। अश्विन को गोली मार दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+