Har Ghar Jal in Gujarat: BJP सरकार का दावा- गुजरात में अब हर घर जल, पानी की 100% उपलब्धता
100% 'Har Ghar Jal' coverage Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात को आज पानी की उपलब्धता के मामले में भाजपा सरकार ने संपन्न घोषित कर दिया। राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भाजपा सरकार के प्रयासों के चलते अब गुजरात के 'हर घर तक जल' की पहुंच हो गई है। इसीलिए गुजरात को "100% हर घर जल राज्य" घोषित किया गया है।

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि, अब गुजरात में ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों में सुरक्षित पेयजल की पहुंच है। भाजपा नेता व गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा- "पानी के क्षेत्र में गुजरात आत्मनिर्भर बन गया है।" संघवी ने कहा कि, "पानी जीवन का आधार है, पानी की एक एक बूंद की कीमत गुजरातियों से ज्यादा शायद ही कोई जानता होगा। महिलाओं के जीवन को परिवर्तित करने से लेकर, हर घर नल की जरूरतों को पूरा करके दिखाया है मोदी सरकार ने।"
हर्ष संघवी बोले कि, नरेंद्रभाई मोदी के 2001 के संकल्प के बाद, सूबे में कोने-कोने में जल की जरूरत को पूरा करने का वादा निर्धारित समय से 2 वर्ष पहले आज पूरा हुआ है। संघवी ने कहा- 'नर्मदा वाटर ग्रिड, सुजलाम सुफलाम और सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई जैसी योजनाओं का ही नतीजा है कि आज गुजरात ने "हर घर नल से जल" की उपलब्धि हासिल कर ली।'












Click it and Unblock the Notifications