गुजरात में 24 घंटे के भीतर मिले अब तक के सबसे ज्यादा 6690 कोरोना मरीज, ऐसे टूटे कई रिकॉर्ड
अहमदाबाद। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने गुजरात में स्थिति गंभीर कर दी हैं। यहां के 4 महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट के अलावा अब अन्य जिलों में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर अहमदाबाद और सूरत में देखा जा रहा है। जहां बीते रोज क्रमश: 2282 एवं 1441 नए कोरोना मरीज मिले। इतना ही नहीं, मंगलवार के दिन तो कोरेाना संक्रमण के नए मामलों ने गुजरात में पहले के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।
Recommended Video

गुजरात में कोरोना ने तोड़े अब तक के रिकॉर्ड
राज्यभर में बीते 24 घंटों के दरम्यान 6690 मामले दर्ज किए गए। यह संख्या अब तक की सर्वाधिक है, एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों के मामले में। खासकर, सूरत और अहमदाबाद की स्थिति काफी खराब है। इन दाेनों जिलों में न केवल मामले बढ़ रहे हैं, बल्कि मौतें भी यही सबसे ज्यादा हो रही हैं। मंगलवार के दिन यानी कि, पिछले 24 घंटे में गुजरात के भीतर 67 लोगों की कोरोना वायरस से जान चली गई। सबसे ज्यादा 25 मौतें सूरत में हुई। बताया जा रहा है कि, सूरत में पहली बार कोरोना की वजह से इतने लोगों की जान गई है। वहीं, अहमदाबाद में भी 23 जने कोरोना से मरे हैं।

गुजरात में अब 3,60,206 मामले
कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में अब 3,60,206 हो गई है। मौतों की बात करें तो, यहां अब तक 4922 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2748 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। हालांकि, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। यह संख्या अब 34,334 हो गई है। जिनमें से 221 वेंटिलेटर पर हैं।

अब तक कितने लोग ठीक हुए?
गुजरात में अब तक 3,20,729 लोग कोरोना मुक्त हुए। सरकार की ओर से बताया गया है कि, मंगलवार को 2,15,805 लोगों को वैक्सीन दी गई। साथ ही राज्य में अब तक 93,50,045 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। राज्यभर में 2854 लोगों को संक्रमण मुक्त पाये जाने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications