Donation Record 2025: जेफ बेजोस की एक्स वाइफ ने लुटा दी दौलत! दान किया इतना पैसा कि बन जाएंगे 40 AIIMS

Donation Record 2025: दुनिया में जब भी पैसा दान करने की बात होगी तो इस सदी के साल 2025 को जरूर याद किया जाएगा, दरअसल बीता साल दान के मामले मील का पत्थर साबित हुआ है। जहां कुल दान राशि रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर 617.2 अरब डॉलर (₹58,256 करोड़) हो गई है। इस ऐतिहासिक आंकड़े के पीछे अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी और मशहूर समाजसेविका मैकेंजी स्कॉट का सबसे बड़ा योगदान रहा है। जानेंगे बीते साल किसने कितना दान किया और मैकेंजी ने इतना पैसा दान किया तो उनके पास बचा क्या है।

'गिविंग यूएसए' और 'इंडियाना यूनिवर्सिटी लिली फैमिली स्कूल ऑफ फिलैंथ्रोपी' की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में अमेरिकी दान में पिछले साल की तुलना में 5.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस राशि में व्यक्तिगत दानकर्ताओं के अलावा बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों, फाउंडेशन्स और वसीयत के जरिए किया गया दान भी शामिल है। आर्थिक उतार-चढ़ाव के बावजूद दान देने के इस खुले नजरिए ने दुनिया में एक नई मिसाल पेश की है।

Donation Record 2025

मैकेंजी स्कॉट का दान और अन्य दिग्गज दानी

रिपोर्ट को ठीक से समझने पर पता चलता है कि मैकेंजी स्कॉट ने साल 2025 में लगभग 7 अरब डॉलर (करीब 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक) का गुप्त दान किया। यह राशि सालभर में अमेरिका में हुए कुल 'मेगागिफ्ट्स' का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है। साल 2025 के दौरान अमेरिका में कुल 19.2 अरब डॉलर के मेगागिफ्ट्स दिए गए, जिनमें से अकेले मैकेंजी स्कॉट ने एक बड़ा हिस्सा दान किया।

Beijing Plane Crash: 109 मंजिला इमारत में घुसा विमान, 9/11 की यादें हुई ताजा, आतंकी हमला या हादसा?- Video
Beijing Plane Crash: 109 मंजिला इमारत में घुसा विमान, 9/11 की यादें हुई ताजा, आतंकी हमला या हादसा?- Video

वैसे, इस डोनेशन की दौड़ में मैकेंजी स्कॉट अकेली नहीं थीं। दुनिया के अन्य बड़े अरबपतियों ने भी इस साल सामाजिक विकास के लिए जमकर हाथ खोला। पूर्व मेयर और व्यवसायी माइकल ब्लूमबर्ग इस सूची में दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 4.3 अरब डॉलर का योगदान दिया। उनके ठीक बाद माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने 3.7 अरब डॉलर दान किए। दिग्गजों की इसी सूची में वॉरेन बफेट भी इस लिस्ट के टॉप लोगों में शुमार रहे।

2025 में किसने कितना किया दान?

मैकेंजी स्कॉट- 7.0 अरब डॉलर
माइकल ब्लूमबर्ग- 4.3 अरब डॉलर
बिल गेट्स- 3.7 अरब डॉलर
वॉरेन बफेट- 1.34 अरब डॉलर
सुसान और माइकल डेल- लगभग 1.0 अरब डॉलर

रेटिंग लिस्ट और प्रचार से दूरी बनाने की अनोखी पहल

हैरानी की बात है कि इतने बड़े स्तर पर दान करने के बावजूद मैकेंजी स्कॉट को 'क्रॉनिकल ऑफ फिलैंथ्रोपी' की सालाना सूचकांक 'फिलैंथ्रोपी 50' की सूची में जगह नहीं मिली। इसका दिलचस्प कारण यह है कि स्कॉट और उनकी टीम ने अपनी दान की गई समस्त संपत्तियों को डिटेल में वेरीफाई करने के लिए डेटा साझा करने से साफ मना कर दिया। स्कॉट लंबे समय से अपने इस काम को सुर्खियों से दूर रखना पसंद करती हैं।

Shoaib Akhtar के भाई के जनाजे में आतंकियों का जमावड़ा, कंधे पर हाथ रखे दिखे दहशतगर्द- Video
Shoaib Akhtar के भाई के जनाजे में आतंकियों का जमावड़ा, कंधे पर हाथ रखे दिखे दहशतगर्द- Video

वास्तव में साल 2020 से अब तक स्कॉट ने कुल मिलाकर लगभग 26.2 अरब डॉलर की भारी राशि दान की है। यह पूरी राशि हजारों छोटे-बड़े गैर-लाभकारी संगठनों और सामाजिक अभियानों में बांटी जा चुकी है। उनकी यह फिलांथ्रोपिक फंडिंग मुख्य रूप से सस्ते आवासों के निर्माण, प्राकृतिक आपदाओं से उबरने के प्रयासों और समाज में विविधता व कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगाई जा रही है।

किसे कितना मिला पैसा?

अमेरिकी दानदाताओं का अधिकांश पैसा सीधे बुनियादी सामाजिक चुनौतियों से निपटने में उपयोग हुआ है। इस संबंध में गिविंग यूएसए फाउंडेशन के उपाध्यक्ष गेब कूपर ने बताया कि चैरिटी के लिहाज से यह साल बेहद पॉजिटिव रहा है, क्योंकि दान प्राप्त करने वाले लगभग सभी क्षेत्रों के संगठनों ने अपनी आय में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की है। इसको समाज के अलग-अलग कामों में बांटा जाएगा।

जेफ बेजोस से तलाक के बाद मैकेंजी स्कॉट ने प्रसिद्ध 'गिविंग प्लेज' पर दस्तखत किए थे, जिसके तहत उन्होंने अपनी अधिकांश संपत्ति दान करने की घोषणा की थी। भारी दान के बावजूद वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति फोर्ब्स के मुताबिक लगभग 30 अरब डॉलर आंकी गई है। इसका मुख्य कारण उनके पास मौजूद अमेज़न के शेयरों के मूल्य में हुई बड़ी बढ़ोतरी है, जिसने पिछले पांच सालों में 33 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+