गुजरात में राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को, इन 8 नेताओं को प्रत्याशी बना सकती हैं भाजपा-कांग्रेस

गांधीनगर. गुजरात में 26 मार्च को चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव होंगे। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच है। दोनों अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान करने वाले हैं। भाजपा की ओर से जिन नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, उनमें राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमण लाल वोरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री आत्मा राम परमार व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोरधन झड़फिया का नाम उभरकर सामने आ रहा है। इन्हीं को राज्यसभा चुनाव में उतारने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दलित समाज की ओर से वर्तमान राज्यसभा सांसद शंभु प्रसाद टुंडिया को फिर से प्रत्याशी बनाए जाने की भी चर्चा हैं। दलित समाज की ओर से वोरा व परमार भी दावेदार हैं।

सत्ताधारी दल में झड़फिया का नाम चल रहा आगे

सत्ताधारी दल में झड़फिया का नाम चल रहा आगे

लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए बेहतर चुनाव परिणाम लाने में योगदान देने वाले झड़फिया भी राज्यसभा भेजे जा सकते हैं। वे पार्टी के केन्द्रीय आलाकमान के विश्वासपात्र भी माने जाते हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बाबू जेबलिया को भी राज्यसभा प्रत्याशी के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वे किसान मोर्चा के तहत चर्चित रहे हैं।

कांग्रेस इन्हें बना सकती है अपना प्रत्याशी

कांग्रेस इन्हें बना सकती है अपना प्रत्याशी

वहीं, कांग्रेस की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल, गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सोलंकी, कांग्रेस महासचिव दीपक बाबरिया, वरिष्ठ नेता बालूभाई पटेल पर दांव लगाया जा सकता है। बता दें कि, गुजरात से राज्यसभा की चार सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं। इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 मार्च है।

इन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल होगा खत्म

इन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल होगा खत्म

भाजपा के चुनीभाई गोहेल, लालसिंह वडोदिया और शंभूप्रसाद टूंडिया और कांग्रेस के मधुसूदन मिस्त्री (साबरकांठा) का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में जो सीटें खाली होंगी, उनके लिए दोनों दल तैयारियों में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+