Gujarat Polls 2022: 'कुछ फैसले लोगों को अच्छे ना लगे तो भी...' जडेजा से PM मोदी ने क्यों कही थी ये बात?
Ravindra Jadeja praised PM Modi : गुजरात विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार इस चुनावी मैदान में भाजपा के युवा चेहरे के रूप में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा भी हैं, जिन्हें पार्टी ने जामनगर से टिकट दिया है। खास बात ये है कि इस चुनाव प्रचार में जडेजा भी शामिल हैं, जो कि इन दिनों अपनी चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि जडेजा की पत्नी जहां भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर जडेजा की बहन नैना सिंह कांग्रेस पार्टी में हैं और अपनी ही भाभी के खिलाफ चुनावी प्रचार कर रही हैं।

'मोटेरा में माही ने मोदी सर से मिलवाया था'
इसी चुनावी गहमा-गहमी के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें रविंद्र जडेजा अपनी और पीएम मोदी की पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री के बारे में काफी रोचक बातें बता रहे हैं। वीडियो में जडेजा कह रहे हैं कि 'साल 2010 की बात है, मोटेरा में हमारा और साउथ अफ्रीका का मैच था। उस वक्त टीम के कप्तान माही भाई यानी कि महेंद्र सिंह धोनी थे। पीएम मोदी भी उस मैच को देखने के लिए वहां मौजूद थे।'

'भाई ये तो अपना लड़का है.. ध्यान रखना'
'कप्तान धोनी ने पहली बार मुझे उनसे मिलवाया था , उस वक्त वो गुजरात के सीएम थे। उन्होंने मुझे देखते ही उन्होंने धोनी से बोला कि 'भाई ये तो अपना लड़का है, इसका ध्यान रखना।' उन्होंने ये बात बड़े ही लाइट मूड में कही थी।
'बड़ा अच्छा लगता है...'
जडेजा ने कहा कि 'बड़ा अच्छा लगता है, जब लोग कोई बड़ा व्यक्ति इतने अपनेपन से आपकी तारीफ करता है। मुझे भी बहुत अच्छा लगा था।'

'सर ने हमें 20 -25 मिनट का टाइम दिया था'
अपना बात बढ़ाते हुए जडेजा ने कहा कि 'इसके बाद मेरी मुलाकात उनसे साल 2019 में दिल्ली में हुई थी, जब मैं और मेरी वाइफ रीवाबा उनसे मिलने गए थे, सर ने हमें 20 -25 मिनट का टाइम दिया था, हमें तब भी बहुत अच्छा लगा था।'
'गुजरात में और क्या अच्छा करना चाहिए? '
उन्होंने मेरी पत्नी से पूछा था कि 'क्या काम कर रहे हो आप? गुजरात में और क्या अच्छा करना चाहिए? वहां और कैसे डेवलेपमेंट करना चाहिए? ये बहुत बड़ी बात है कि देश के पीएम आपसे सीधे सवाल कर रहे हैं कि गुजरात का विकास कैसे किया जाए? आपकी राय मांगना, अपने आप में खास बात है।'

'कुछ लोगों को अच्छा ना भी लगे लेकिन...'
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि 'अभी कुछ परिवर्तन हो रहे हैं, देशहित में कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहा हूं, हो सकता है ये कुछ लोगों को अच्छा ना भी लगे लेकिन कुछ समय बाद उन्हें समझ में आएगा कि जो भी परिवर्तन हुए हैं ये उनकी भलाई के लिए हैं क्योंकि कभी-कभी परिवर्तन जरूरी होता है।'

'आप गुजराती हो, मोदी सर गुजराती हैं'
टीम इंडिया के लोकप्रिय ऑलराउंडर जडेजा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'हम जब इंडिया से बाहर क्रिकेट खेलने जाते हैं तो स्टेडियम में बहुत सारे लोग क्रिकेट देखने आते हैं, उसमें से बहुत सारे गुजराती भी होते हैं, वो जब हमसे मिलते हैं तो कहते हैं कि आप गुजराती हो, मोदी सर गुजराती हैं, हम उन पर गर्व होता है। हम उनके साथ हैं। ये सब सुनकर बहुत अच्छा लगता है। आप विश्व में जहां भी जाओ और जब भी कहीं पर गुजरात की बात सामने आती है तो सर नरेंद्र मोदी जी का नाम सबसे पहले आता है, ये सुनकर बहुत खुशी होती है।'
'वो लोगों को उनके नाम से पुकारते हैं'
जडेजा ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी आज इतने बड़े पद पर हैं, लेकिन आज भी अगर किसी भी छोटे गांव में वो जाते हैं तो वो लोगों को उनके नाम से पुकारते हैं। वो इतने व्यस्त रहते हैं लेकिन वो लोगों के नाम नहीं भूलते हैं।'
'आने वाले 10-15 सालों में देश को फायदा होगा'
'उन्होंने गुजरात का जो विकास किया है वो अनुकरणीय है। यहां पानी,बिजली सड़क सब बहुत अच्छा है। मुझे बहुत प्राउड होता है कि मैं एक गुजराती हूं और देश के उच्च पद पर एक गुजराती ही हैं। उनका विजन बहुत क्लीयर है। उन्हें पता है कि आज मैं अगर यहां कहीं भी इन्वेस्ट करूंगा तो आने वाले 10-15 सालों में देश को फायदा होगा और देश उन्नति करेगा।'












Click it and Unblock the Notifications