Viral Video: चक्रवात बिपरजॉय के दौरान गुजरात पुलिस ने 4 दिन की बच्ची को बचाया, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय का कहर जारी है। जहां अब तक दो लोगों की मौत हुई है तो कई जगह सैकड़ों पेड़ और पोल उखड़ गए हैं। बिपरजॉय की वजह से गुजरात के कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही हैं। कच्छ और सौराष्ट्र के तट बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। लेकिन इसबीच कुछ भावुक कर देने वाली तस्वीर भी सामने आ रही है। दरअसल, गुजरात पुलिस ने एक 4 दिन की बच्ची को बचाकर जो मिसाल पेश की है उसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

महिला पुलिस का वीडियो भी सामने आया है। जिसे चार दिन के बच्चे को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। वहीं पुलिस टीम द्वारका जिले के भनवाड़ गांव के परिवार और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर लेकर जाती दिख रही है।

Cyclone-Biparjoy

40 सेकंड के इस वीडियो को गुजरात के मंत्री मुलुभाई बेरा ने शेयर किया था, जिन्होंने गुजराती में वीडियो को कैप्शन दिया था। उन्होंने लिखा कि गुजरात प्रशासन सेवा के माध्यम से लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्क और तत्पर है। हमारी गुजरात पुलिस की तत्परता से एक चार दिन की बच्ची को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया।

यहां देखें VIDEO

उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय'
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है और यह अब गुजरात के कच्छ जिले में धोलावीरा के पास है। चक्रवात की तीव्रता थोड़ी कम हो गई है, अब यह 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला चक्रवात तूफान है।

Recommended Video

    चक्रवात बिपरजॉय के दौरान गुजरात पुलिस ने 4 दिन की बच्ची को बचाया, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

    भुज में पुल बहा
    गुजरात के भुज के भवानीपार गांव के पास चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव में आई तेज हवाओं और बारिश में एक छोटा पुल बह गया। किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। राहत टीम चक्रवात की तीव्रता पर नजर बनाए हुए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+