टिकटॉक स्टार अर्पिता चौधरी ने हफ्तेभर में ही कोरोना को हराया, अस्पताल से मिली छुट्टी

महेसाणा। गुजरात पुलिस की कॉन्स्टेबल अर्पिता चौधरी अब ठीक हो गई हैं। वह हफ्तेभर पहले कोरोना की चपेट में आई थीं। जिसके बाद उन्हें पिछले शनिवार की शाम आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाया गया। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले थे, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बहरहाल, रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

टिकटॉक स्टार अर्पिता ठीक हुईं

टिकटॉक स्टार अर्पिता ठीक हुईं

अर्पिता चौधरी टिकटॉक मोबाइल एप्लिकेशन की बड़ी शौकीन हैं। टिकटॉक पर वो वीडियो डालती रहती हैं, इसलिए लाखों फॉलोअर्स भी हैं। उनका टिकटॉक का दीवानापन उन्हें भारी भी पड़ गया था। थान में वीडियो बनाने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। मगर अर्पिता ने कहा था कि मैं डरूंगी नहीं, बल्कि टिकटॉक चलाना जारी रखूंगी। बाद में कोरोना लॉकडाउन के दौरान उनका सस्पेंशन रद्द कर दिया गया।

बिना लक्षण ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

बिना लक्षण ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

वह कड़ी पुलिस थाने में तैनात थीं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में तरह-तरह की अटकलें लग रही थीं। उनका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अर्पिता कह रही थीं कि उन्हें कोरोना नहीं हुआ और वह ठीक हैं। मगर, पॉजिटिव मरीजों की सूची में कांस्टेबल अर्पिता नाम और उनके घर का पता भी लिखा हुआ सामने आने के बाद खुद अर्पिता ने सामने आकर अपने संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

200 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना से जूझे

200 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना से जूझे

डॉक्टर ने कहा- 'बीते शनिवार की शाम की अर्पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तो अन्य पुलिसकर्मियों की भी जांच की गई। राज्य में अब तक 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कांस्टेबल अर्पिता का पूरा नाम अर्पिता बाबूभाई चौधरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+