Gujarat Municipal Election: गुजरात नगर निगम चुनाव परिणाम, समझिए यहां सियासी गणित

अहमदाबाद। गुजरात में महानगर-पालिकाओं के लिए हुए चुनाव के परिणाम 23 फरवरी को आएंगे। बीते रोज रविवार को यहां अहमदाबाद समेत 6 महानगर-पालिकाओं में मतदान हुआ था। जिनमें राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर शामिल थे। राज्यभर के नगर निगमों (महानगर-पालिकाओं) में 575 सीटों के लिए लोगों ने वोट डाले थे। वोट डालने वालों में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पटेल एवं अमित शाह भी शामिल थे।

Gujarat Municipal corporation election results on 23 february | BJP congress AAP AIMIM NCP BTP & independence candidates

576 सीटों के लिए मुकाबला
गुजरात में भाजपा सत्ता में है और स्थानीय निकाय में भी यही पार्टी काबिज रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का दावा है कि, भाजपा फिर सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। यही कहना गुजरात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल का है। इस चुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए एक सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। ​यदि भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो यह रूपाणी वाले नेतृत्व के लिए अच्छा रहेगा। अभी यहां 31 जिला व 231 तहसील पंचायत व 81 नगर पालिका के लिए भी 28 फरवरी को चुनाव होगा।

पहली बार ओवैसी की एंट्री
इस बार के महानगर पालिका चुनाव में असदुद्दीन आवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की भी एंट्री हुई है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी भी अपने विकास-फार्मूले के दम पर यहां दाखिल हुई है। आप और एआईएमआईएम के अलावा स्थानीय पार्टी बीटीपी ने भी कांग्रेस-भाजपा के रहते जोर आजमाइश की है। सबसे दिलचस्प यहां ओवैसी की पार्टी का आना है। दरअसल, कुछ समय पहले जब हैदराबाद में नगर निगम के चुनाव हुए थे तो भाजपा ने वहां जाकर चुनाव लड़ा। भाजपा वहां दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी। हैदराबाद एआईएमआईएम का गढ़ रहा है। फिर भी भाजपा ने वहां अच्छा प्रदर्शन किया। उसी तरह ओवैसी ने भी भाजपा का गढ़ रहे गुजरात में अपना दम दिखाने की कोशिश की है। कौन कैसा प्रदर्शन करेगा, यह 23 फरवरी को पता चलेगा।

2276 प्रत्याशी और 1 करोड़ से ज्यादा वोटर
इस बार के चुनाव में 576 सीटों पर 2276 प्रत्याशी खड़े हुए हैं। चुनाव लड़ने वालों में भाजपा के 577, कांग्रेस के 566, आप के 470, एनसीपी के 91, अन्य दलों के 353 और 228 निर्दलीय शामिल हैं। अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, जामनगर और भावनगर आदि सभी 6 नगर निगमों में 576 वार्ड ही हैं। जिनमें सबसे ज्यादा ध्यान अहमदाबाद महानगर पालिका एवं सूरत महानगर पालिका के चुनाव पर होगा। ये दो यहां के बड़े शहर हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा 63209 कर्मचारी तैनात किए गए। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 नगर निगमों में 1,14,67,358 वोटर्स हैं। जिनमें 60.60 लाख पुरुष और 54.06 लाख महिलाएं हैं।

Gujarat Municipal corporation election results on 23 february | BJP congress AAP AIMIM NCP BTP & independence candidates

6 नगर निगों में 2276 प्रत्या​शी
- 31 जिला पंचायत में 2655
- 231 तहसील पंचायत 12265
- 81 नगर पालिका 7245
- उपचुनाव वाली सीटों पर 51

अलग-अलग दिन मतगणना
गुजरात में नगर निगम चुनाव और नगरपालिका व जिला पंचायत चुनाव की मतगणना अलग-अलग तारीखों में होगी। सुप्रीम कोर्ट से भी चुनाव आयोग अलग-अलग तारीखों पर वोटिंग कराने की अनुमति मिल गई है।इससे पहले कांग्रेस ने गुजरात हाइकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी। हाइकोर्ट ने दो अलग-अलग दिन होने वाली वोटों की गिनती के खिलाफ कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया था।दरअसल, चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना 23 फरवरी को जबकि नगरपालिका और जिला पंचायत चुनाव के लिए मतगणना 2 मार्च को कराए जाने की घोषणा की हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+