गुजरात आए दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया, राजकोट में किया चुनावी रोड-शो

राजकोट। आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में हिस्सा ​ले रही है। इसके लिए आप नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनावी अभियान पर गुजरात आए हुए हैं। मनीष सिसोदिया ने राजकोट में रोड शो करके अपनी पार्टी की ताकत दिखाई। सिसोदिया एक खुली जीप में सवार होकर चुनाव प्रचार करने निकले। उनके आगे-पीछे आप के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की कारें चल रही थीं। जोर-शोर से नारेबाजी भी हो रही थी।

Recommended Video

    Gujarat Election 2021: Delhi के Deputy CM Manish Sisodia ने राजकोट में किया रोड शो | वनइंडिया हिंदी
    Gujarat Local body elections 2021: Delhi Deputy CM Manish Sisodia roadshow in Rajkot

    रोड-शो के दौरान मनीष सिसौदिया हाथ जोड़े हुए थे। आप पार्टी के नेताओं ने बताया कि, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ग्रीनलैंड चौराहे से बहुमाली भवन तक करीब 20 किलोमीटर खुली जीप से रोड-शो किया। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आप समर्थक बाइकों और कारों पर सवार होकर रोड-शो में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में चुनाव चिन्ह्न लिए हुए थे, और उनमें से ज्यादातर अपने ही वाहनों पर सवार होकर रोड शो में शामिल हुए।

    मनीष सिसोदिया खुली जीप में बगैर मास्क के सवार थे, इस दौरान उनसे हाथ मिलाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। उनका यह रोड शो राजकोट मनपा चुनाव में जनता का समर्थन हासिल करने के लिए था। इस चुनाव को लेकर आप की तरह ही अन्य राजनीतिक दलों ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+