गुजरात: भरूच में Covid-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की मौत

गुजरात: भरूच में Covid-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की मौत

भरूच, 1 मई: गुजरात के भरूच में एक कोविड-19 अस्तपताव में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। आग शुक्रवार रात (30 अप्रैल) करीब 12.30 बजे भरूच के पटेल वेलफेयर अस्पताल में लगी। फायर ब्रिगेड को हादसे के बारे में 12 बजकर 55 मिनट पर सूचित किया गया। आग लगने के बारे में जैसे ही सूचना मिली फायर ब्रिगेड की गाड़ियोां मौके पर आग बुझाने पहुंची। भरूच के पटेल वेलफेयर अस्पताल को कोविड-19 केयर सेंटर बनाया गया था। जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज जारी था।

Bharuch

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भरूच के एसपी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 12 लोगों के मौत की पुष्टी की थी। लेकिन सुबह ये जानकी आई है कि 16 मरीज और दो अस्पताल के स्टाफ की आग लगने से मौत हो गई है।

भरूच के वेलफेयर अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में आग लगने पर अस्पताल के ट्रस्टी ने कहा, इस हादसे में 14 मरीज और स्टाफ नर्स की मौत हो गई है। कुल 16 लोगों की जान गई है।

मृतक के परिवार वालों को 4 लाख रुपये की सहायता देगी राज्य सरकार

हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, ''मैं भरूच अस्पताल में आग लगने से होने वाली मौतों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों के परिवार वालों के लिए संवेदनाए देता हूं। राज्य सरकार प्रत्येक दुर्घटना पीड़ित के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता देगी।''

भरूच के एसपी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने कहा, कोविड अस्पताल में आग आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में शुरुआती तौर पर 12 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। असल में वास्तविक संख्या सुबह ही बताई जा सकेगी। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना रात 12.55 बजे मिली।

भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड-19 अस्पताल में आग लगने के बाद मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक उन्हें अस्पताल के आईसीयू कोविड वार्ड में आग लगने के बारे में 12.55 बजे फोन आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+