Gujarat Election Results: 'AAP ने बिगाड़ दिया काम', गुजरात के नतीजों पर बोले शशि थरूर
गुजरात में कांग्रेस को महज 27 प्रतिशत वोट मिले। पार्टी को सीटों का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में शशि थरूर हार का ठीकरा आम आदमी पर फोड़ने की कोशिश की है।

Shashi Tharoor on Gujarat Elections Results: गुजरात में पिछले 27 साल के बरकरार सरकार से एक बार फिर लौट आई है। गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणामों ये स्थिति साफ हो गई है। यहां 157 सीटों पर बीजेपी को जीत मिल रही है। जबकि कांग्रेस महज 16 सीटों पर सिमट गई है। ऐसे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का जिम्मेदार आम आदमी पार्टी को ठहरा दिया। थरूर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा। यहां एंटी- इनकंबेंसी ने काम किया। जबकि गुजरात में आम आदमी पार्टी ने सारा खेल बिगाड़ दिया।
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का ट्रेंड एंटी-इनकंबेंसी पर काफी कुछ निर्भर करता है। लेकिन पिछले तीन दशकों से गुजरात पर इसका इफेक्ट नहीं होता। लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि गुजरात में भाजपा कमजोर हो रही है। कांग्रेस इसी एंटी-इनकंबेंसी के सहारे गुजरात में जीत का दावा कर रही थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी का हार का ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ने वाली बात की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के शशि थरूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर पार्टी के लिए सफल रही है, लेकिन गुजरात में ऐसा नहीं हुआ। थरूर ने इसका श्रेय आप को देते हुए कहा कि केजरीवाल की पार्टी ने वोट चुराने वाले के रूप में काम किया।
'AAP ने किया वोट काटने का काम'
शशि थरूर ने अपने बयान में कहा, " एंटी-इनकंबेंसी ने हिमाचल में हमारे लिए काम कर गई जबकि गुजरात में ऐसा नहीं हुआ। आप की भूमिका ने कुछ मायनों में वोट छीनने में भी भूमिका निभाई है।" एक टीवी इंटरव्यू में गुजरात में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर शशि थरूर ने पल्ला झाड़ने की भी कोशिश। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं गुजरात में कांग्रेस प्रचारकों की सूची में नहीं था। इसलिए जमीन पर क्या हुआ इसका जवाब देना बेहद मुश्किल है।" वहीं उन्होंने आम आदमी पार्ट को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी ने वोट छीनने की भूमिका निभाई।
'प्रचार का कांग्रेस ने नहीं दिया मौका'
गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनो राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में थरूर का नाम नहीं था। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि मेरा नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं था। माना जा रहा था कि मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के कारण पार्टी का एक धड़ा उनसे काफी नाराज था। जिसके चलते पार्टी ने उन्हें राज्यों में चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी नहीं दी। हिमाचल में कांग्रेस को 39 सीटें मिल रही हैं। यहां पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है। तो वहीं गुजरात में कांग्रेस बेहद कमजोर हो गई। यहां पार्टी को भारी नुकसान हुआ। गुजरात में कांग्रेस को महज 16 सीटें मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications