Gujarat Election कैंपेन में PM मोदी आक्रामक, राहुल गांधी और मेधा पाटकर की पदयात्रा पर बोला हमला

Gujarat Elections के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। PM Modi ने Rahul Gandhi Medha Patkar stalled Narmada dam

नर्मदा डैम प्रोजेक्ट के सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर पर निशाना साधा। PM Modi ने Rahul Gandhi का नाम लिए बिना मेधा पाटकर के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पदयात्रा पर सवाल खड़े किए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गुजरात के धोराजी में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

Recommended Video

    PM Modi का Medha Patkar और Rahul Gandhi पर वार | PM Modi Gujarat Rally | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी

    कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अब तक देशभर के कई लोग राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं। इन्हीं में एक नाम सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर का है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना मेधा पाटकर और राहुल गांधी के एक साथ आने पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, ने मेधा पाटकर के बारे में कहा, कि ये वही महिला हैं, जिन्होंने कई साल तक नर्मदा डैम प्रोजेक्ट में रोड़े अटका कर रखे।

    नर्मदा बांध, मेधा पाटकर और राहुल...

    नर्मदा बांध, मेधा पाटकर और राहुल...

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए धोराजी में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, 'नर्मदा बांध परियोजना को तीन दशक तक ठप रखने वाली महिला के साथ एक कांग्रेस नेता पदयात्रा निकालते नजर आए।' उन्होंने जनता से मुखातिब होकर सवाल पूछना का आह्वान करते हुए कहा, जब कांग्रेस नेता आपके पास वोट मांगने आएं तो कांग्रेस से पूछिए कि जो लोग नर्मदा बांध के खिलाफ थे, उनके कंधों पर हाथ रखकर आप पदयात्रा क्यों निकाल रहे हैं ? उन्होंने सवाल किया कि अगर गुजरात में नर्मदा बांध न बनाया होता तो क्या होता ?

    भाजपा ने इसकी तीखी आलोचना की

    भाजपा ने इसकी तीखी आलोचना की

    बता दें कि सोशल एक्टिविस्ट मेधा पाटकर 17 नवंबर को महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं। मेधा पाटकर के कंधे पर हाथ रखकर कार्यकर्ता से बात करते हुए राहुल गांधी की तस्वीरें कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट की थी। भाजपा ने इसकी तीखी आलोचना की है।

    क्या राहुल गांधी गुजरात विरोधियों के साथ ?

    क्या राहुल गांधी गुजरात विरोधियों के साथ ?

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी कांग्रेस की पदयात्रा- Bharat Jodo Yatra में मेधा पाटकर की उपस्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और राहुल गांधी ने बार-बार गुजरात और गुजरातियों के प्रति अपनी दुश्मनी दिखाई है।" राहुल गांधी पर गुजरात के हितों के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'मेधा पाटकर को अपनी यात्रा में केंद्रीय स्थान देकर राहुल गांधी दिखाते हैं कि वे उन तत्वों के साथ खड़े हैं जिन्होंने दशकों तक गुजरातियों को पानी से वंचित रखा। गुजरात इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।"

    मेधा पाटकर और कांग्रेस हमेशा गुजरात विरोधी

    मेधा पाटकर और कांग्रेस हमेशा गुजरात विरोधी

    भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, मेधा पाटकर ने गुजरात की महत्वाकांक्षी सरदार सरोवर परियोजना के खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने नर्मदा बांध परियोजना की प्रगति रोकने के लिए सब कुछ किया। इसमें पैसों की आपूर्ति अवरुद्ध करना भी शामिल था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं मेधा पाटकर और कांग्रेस हमेशा गुजरात विरोधी रही है और यह जारी है।

    क्या मेधा पाटकर के कारण नर्मदा परियोजना अटकी ?

    क्या मेधा पाटकर के कारण नर्मदा परियोजना अटकी ?

    बता दें कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेधा पाटकर का कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना दर्शाता है कि कांग्रेस गुजरात के विकास के खिलाफ है। दिलचस्प है कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होनी है। ऐसे में मतदान से महज 10 दिन पहले बीजेपी के चुनावी अभियान में पीएम मोदी ने नर्मदा बांध, मेधा पाटकर और कांग्रेस की पदयात्रा का मुद्दा उठाना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी ने न केवल राहुल गांधी पर निशाना साधा बल्कि इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे विरोधी कार्यकर्ताओं ने नर्मदा परियोजना को अटकाए रखा। मोदी ने मेधा पाटकर पर गुजरात को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि इसी कारण विश्व बैंक ने परियोजना के लिए धन रोक दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+