Gujarat Election Result 2022: नतीजों से कई कांग्रेसी दिग्गजों के अकाउंट पर सन्नाटा, कमलनाथ का एक लाइन का जबाब
गुजरात में मिली करारी हार ने हिमाचल प्रदेश में जीती कांग्रेस की बोलती बंद कर दी है। सोशल मीडिया पर दनादान पोस्ट कर बीजेपी को घेरने वाले नेता चुप हैं। ट्वीटर या फेसबुक दोनों ही जगह सन्नाटा पसरा है।

किसी भी सियासी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर धमाधम ट्वीट की बौछार करने वाले कांग्रेसी नेताओं की बोलती बंद हो गई है। वजह भले ही अपने मुंह से न बताई जाए, लेकिन उनके ट्वीटर और फेसबुक अकाउंट में सन्नाटा तो यही साबित करता हैं। कुछ नेता ट्वीट कर भी रहे है तो उसमें हिमाचल प्रदेश का जश्न शामिल है और गुजरात चुनाव परिणाम गायब। बताया जा रहा है कि 1990 के बाद कांग्रेस की गुजरात में सबसे शर्मनाक हार है, जहां पिछली बार के मुकाबले पार्टी को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा हैं।

पिछले साल उत्तर प्रदेश में धमाकेदार जीत का रिकॉर्ड बनाने के बाद गुजरात में बीजेपी ने कमाल किया। मिशन 2024 की राह के कई कांटो उखाड़ फेंका। गुजरात की उन कटीली राहों के सहारे विरोधी दल अपना सिर ऊंचा कर रहे थे, लेकिन 8 नवंबर की तारीख को वह शर्म से झुके हुए है। इसका असर सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा हैं। धुआंधार अंदाज में बीजेपी पर हमलावर रहने वाले दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट में सन्नाटा पसरा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नतीजे वाली तारीख में आखिरी ट्वीट आधी रात को किया था। उसके बाद वहां उनका न तो हिमाचल प्रदेश की जीत पर कोई रिएक्शन नजर आया, और न ही गुजरात में मिली करारी हार पर कुछ लिखा। यही स्थिति कन्हैया कुमार के अकाउंट में भी नजर आई। जबकि ये दोनों नेता गुजरात चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल रहे।
राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने नतीजों के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जरुर ट्वीट किया लेकिन एक लाइन के इशारे में पूरे नतीजे का अपना सार बताने की कोशिश की। कमलनाथ ने लिखा कि -'लोकतंत्र की ख़ूबसूरती किसी दल की ताक़त में नहीं बल्कि जनता की ताक़त में निहित है'।












Click it and Unblock the Notifications