Gujarat Election Result 2022: केजरीवाल ही नहीं, दिग्विजय सिंह का दावा भी ढेर, बोले थे 5 सीट भी नहीं मिलेंगी ‘
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कई नेताओं के दावों की हवा निकालकर रख दी हैं। केजरीवाल की तरह दिग्विजय सिंह बोले थे कि ‘आप’ को 5 सीट भी नहीं मिलेंगी।

गुजरात विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड बहुमत के साथ जीत का परचम लहराया है। प्रदेश में चुनाव के वक्त कांग्रेस हो या फिर आम आदमी पार्टी, बीजेपी का सूपड़ा साफ़ होने का दावा किया था। लेकिन बीजेपी की महाविजय ने सबकी हवा निकाल कर रख दी। जहां केजरीवाल ने अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया था तो वहीं कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने AAP को पांच सीट भी न मिलने का की बात कही थी। दोनों दिग्गजों के दावें हवा हवाई हो गए।

27 सालों से गुजरात में अपने झंडा बुलंद किए बीजेपी ने इस बार सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर कर दिए। विरोधियों को भी ऐसे नतीजों का अहसास बिल्कुल नहीं होगा। यही वजह थी कि चुनाव के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता अपने-अपने तरीकों से दावे करते रहे। जब नतीजों की घड़ी आई तो घंटे दो घंटे के भीतर के रुझानों ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को बता दिया कि वे मंजिल से बहुत दूर है। कुछ हद तक पहली बार गुजरात चुनाव में कूदी आम आदमी पार्टी को यह राहत जरुर रही है कि 5 सीट हासिल करने और वोटिंग परसेंट की वजह से वह नौवीं राष्ट्रीय पार्टी बन गई। जबकि चुनाव प्रचार के वक्त एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि गुजरात चुनाव में 'आप' को 5 सीट भी नहीं मिल पाएंगी।
नतीजों के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की भविष्यवाणी की तरह दिग्विजय सिंह के दावे की भी चर्चा हो रही हैं। पहली बार में 5 सीट हासिल कर 'आप' बड़ी कामयाबी मान रही है। केजरीवाल ने चुनाव के वक्त एक प्रेस कॉन्फ्रेस में लिखकर भविष्यवाणी की थी। जिसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा रही। जब चुनाव परिणाम आए तो बीजेपी ने कांग्रेस और आप दोनों ही पार्टी को अपने नजदीक तक भटकने नहीं दिया।
ये भी पढ़े-Gujarat Results: कागज पर लिखी केजरीवाल की भविष्यवाणी हुई फेल, पुराना वीडियो Viral












Click it and Unblock the Notifications