Gujarat election 2022: अंग्रेज, कांग्रेस और गुलामी की मानसिकता पर क्या बोले पीएम मोदी ? जानिए
गुजरात के आणंद जिले में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर अंग्रेजों के साथ काम करने की वजह से गुलामी की मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक पार्टी सरदार पटेल का अपमान करती है।


कांग्रेस ने गुलामी की मानसिकता अपना ली- पीएम मोदी
गुजरात के आणंद जिले की सोजित्रा में आयोजित एक चुनावी रैली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर खूब हमला किया है। यहां 5 दिसंबर को दूसरे दौर में वोटिंग होगी। यहां पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सरदार वल्लभभाई पटेल को अस्वीकार कर दिया और आजादी से पहले अंग्रेजों के साथ काम करके 'गुलामी वाली मानसिकता' अपना ली।
'कांग्रेस ने कभी भी सरदार पटेल को अपना नहीं माना'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कांग्रेस को सिर्फ सरदार पटेल से दिक्कत नहीं है, बल्कि उसे भारत की एकता से भी परेशानी है। क्योंकि, उसकी नीति बांटो और राज करो पर आधारित है, जबकि पटेल सबको जोड़ने में विश्वास करते थे। इस भारी अंतर की वजह से कांग्रेस ने कभी भी सरदार पटेल को अपना नहीं माना।' पीएम मोदी ने कहा कि एक समुदाय, जाति या धर्म को दूसरे के खिलाफ भड़काने की नीति अपनाकर कांग्रेस ने गुजरात को कमजोर कर दिया।

'कांग्रेस ने अंग्रेजों की सभी गंदी आदतें अपना लीं'
यही नहीं प्रधानमंत्री ने प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी पर यहां तक आरोप लगाया है कि 'कांग्रेस के लोगों ने कई वर्षों (स्वतंत्रता मिलने से पहले) तक अंग्रेजों के साथ काम किया था। इसका परिणाम ये हुआ कि पार्टी ने अंग्रेजों की सभी गंदी आदतें अपना लीं, जैसे कि बांटो और राज करो की नीति और गुलामी वाली मानसिकता।'
'क्या पटेल आपके लिए अछूत हो गए?'
पीएम मोदी ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल के नेता नर्मदा जिले में स्थित सरदार पटेल की स्मारक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाने से भी कतराते हैं। उन्होंने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि मूर्ति मोदी के द्वारा बनवाई गई है, क्या इसके कारण पटेल आपके लिए अछूत हो गए? मुझे पूरा विश्वास है कि आणंद जिले की जनता सरदार पटेल का अपमान करने के लिए कांग्रेस को सजा देगी।'
इस बीच शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया है। हालांकि, गुरुवार की तुलना में यह रोड शो छोटा था। गुजरात में दूसरे चरण का चुनाव 5 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती का काम 8 दिसंबर को किया जाएगा। (इनपुट-पीटीआई)
-
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications