गुजरात चुनाव के एग्जिट पोल को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने किया खारिज, कहा-'एग्जिट पोल के एग्जिट होने का समय'
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को एग्जिट पोल्स जारी किए गए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार बनते दिखाया गया है। हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम ठाकुर ने इसे सिरे से खारिज किया है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सोमवार को जारी किए गए। लगभग सभी एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है। इसी बीच एग्जिट पोल्स को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का बयान आया है। उन्होंने एग्जिट पोल को सिरे खारिज करते हुए कहा कि अब एग्जिट पोल से एग्जिट होने का समय आ गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पर आधारित सवाल अनुचित हैं। हम जानते हैं कि ये चुनाव कौन करवाता है? मैं एग्जिट पोल पर यकीन नहीं करता हूं। मुझे पता है कि एग्जिट पोल किसके प्रभाव में और क्यों कराए जाते हैं।
दरअसल, मंगलवार को जयराम रमेश भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एग्जिट पोल पर सवाल उठाया। आपको बता दें कि अधिकतर एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा की वापसी की भविष्यवाणी की गई है। भाजपा को 182 सदस्यीय विधानसभा में 117-151 सीटों के मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि कांग्रेस को 16-51 के बीच सीटें मिलने का दावा किया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को 2-13 सीटों पर जीत दर्ज करने की भविष्यवाणी की गई है।
एग्जिट पोल्स को सिरे से खारिज करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि मैंने यह दावा नहीं किया है कि भाजपा गुजरात में बहुमत से नहीं जीतेगी और न ही मैंने यह कहा है कि कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। लेकिन मैंने देखा है कि हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को निष्क्रिय किया जा रहा है और गुजरात के लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरण में वोटिंग कराई गई है। पहले चरण के लिए वोटिंग 1 दिसंबर को, जबकि दूसरे चरण के लिए वोटिंग 5 दिसंबर को हुई है। नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को किया जा रहा है। रिजल्ट से पहले भाजपा, कांग्रेस और आप की तरफ से अपनी-अपनी जीत का दावा किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- भारतीय महिला टीम के बैटिंग कोच बने ऋषिकेश कानितकर, रमेश पोवार को मिली नई भूमिका
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications