VIDEO:'जाको राखे साइयां...': बाइक सवार के ऊपर चढ़ गई बस, थोड़ी ही देर बाद हुआ चमत्कार

नई दिल्ली, सितंबर 15: जाको राखे सईंया मार सके ना कोय, इसी कहावत को सही साबित करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। गुजरात के दाहोद से एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमे एक बाइक सवार ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस के नीचे आ गया। चमत्कार तो उस वक्त हुआ जब बस के नीचे फंसा युवक निकल बाहर आ खड़ा हुआ और बाइक लेकर चलता बना। हैरान कर देने वाली यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

 बस को ओवरटेक करने के चक्कर में ये बाइक सवार गिरा

बस को ओवरटेक करने के चक्कर में ये बाइक सवार गिरा

गुजरात के दाहोद में सड़क पर तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस को ओवरटेक करने के चक्कर में ये बाइक सवार गिरा और बस के नीचे आ गया। बाइक को बस से टक्कर लगी और बाइक 10 फीट आगे चली जाती है। गनीमत ये रही कि ड्राइवर ने ऐन वक्त पर ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया और अगले कुछ सेकेंड्स में ही लड़का खुद ही बाहर निकल आया। खुद को संभालते हुए अपने पांवों पर खड़ा हो गया और फिर बस के ड्राइवर की तरफ देखकर कुछ कहने लगा।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

हादसा देख सड़क पर आने जाने वाले वाहन भी रुक गए। कुछ लोगों ने लड़के की बाइक संभालकर साइड हटाई। इस चमत्कार का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ओवरटेक के चलते हुए हादसा

ओवरटेक के चलते हुए हादसा

वायरल हो रहे वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि, युवक मोड़ पर बस को ओवर टेक करने की कोशिश करता है। इस दौरान वह अपना संतुलन खो बैठता है। जिसके चलते वह बस के अगले पहिए से टकरा जाता है।

बस का ड्राइवर फुर्ती दिखाते हुए ब्रेक लगा देता

बस का ड्राइवर फुर्ती दिखाते हुए ब्रेक लगा देता

बस के पहिए से टकराते हुए युवक की बाइक गिर जाती है। जोरदार टक्कर से बाइक आगे जाकर ग‍िर जाती है तो वहीं बाइक सवार, बस के नीचे आ जाता है। बस का ड्राइवर फुर्ती दिखाते हुए ब्रेक लगा देता है, तब तक बस कुछ मीटर तक फिसलती चली जाती है। लेकिन चमत्कार के चलते युवक दोनो पहियों के बीच में रहता है। जिससे उसकी जान बच जाती है। बस के रुकते ही नीचे फंसा शख्स धीरे-धीरे खुद ही बाहर न‍िकलने की कोश‍िश करता है और न‍िकल भी जाता है।

बस से बाहर निकले युवक को भी विश्वास नहीं होता है कि...

बस से बाहर निकले युवक को भी विश्वास नहीं होता है कि...

बस से बाहर निकले युवक को भी विश्वास नहीं होता है कि, वह इतने भीषण एक्सीडेंट के बाद भी सही सलामत बच जाता है। बस के नीचे से न‍िकलने के बाद शख्स अपने हाथ-पैरों को झाड़ता है और फ‍िर अपनी बाइक की तरफ आने लगता है।

देखें चमत्कारी वीडियो

इस दौरान हाइवे पर ट्रैफ‍िक रुका रहता है और कुछ लोग बाइक सवार की मदद के ल‍िए आगे बढ़ते हैं। एक राहगीर ने उसकी बाइक को उठाकर खड़ा कर देता है। इसके बाद बाइक सवार वहां से चला जाता है। अगर सीसीटीवी कैमरा में ये घटना कैद ना होती तो शायद ही इस चमत्कार पर कोई विश्वास करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+