गुजरात: 1 दिन में 17 नए कोरोना रोगी मिले, 17 ही हुए ठीक, कई दिनों बाद फिर एक मरीज ने दम तोड़ा
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोनावायरस की पॉजिटिवटी रेट काफी कम रह गई है। अब यहां नए कोरोना मरीज भी काफी कम मिल रहे हैं, वहीं ठीक होने वालों की तादाद बढ़ रही है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते रोज गुजरात में कोरोना के 16 नए मरीज मिले। वहीं, एक की मौत हुई। इसके अलावा ठीक होने पर 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

10082 लोगों की मौत हो चुकी
बीते रोज प्रदेशभर में जो 17 नए मरीज मिले, उनमें से अहमदाबाद, सूरत एवं वडोदरा जिले में चार-चार हैं। इसके अलावा भावनगर में तीन और महिसागर में एक मरीज की पहचान हुई है। भावनगर में कोरोना के कारण एक मरीज की मौत भी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल मामले 825461 हो गए हैं। सरकार का कहना है कि, इनमें से कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 815230 हो गई है। वहीं, 10082 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

तेजी से बढ़ी रिकवरी रेट
राज्य में कोविड रिकवरी रेट भी बढ़ रही है। बीते रोज राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 17 रही। इन लोगों में सबसे अधिक 5 अहमदाबाद शहर के थे। इनके अलावा सूरत एवं वडोदरा में 4-4 तथा भावनगर में 3 मरीजों को कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। वहीं, अब राज्य के विविध जिलों में एक्टिव मामलों की संख्या 149 रह गई है। इनमें से 5 वेंटिलेटर पर हैं और 144 की हालत स्थिर है।
Recommended Video

4.83 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकीं
अब तक प्रदेश में 4,83,18,536 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। विभाग का दावा है कि, रोज राज्य में लाखों लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है। कई दफा एक ही दिन में 5 लाख लोगों से भी ज्यादा को वैक्सीन के डेाज दिए गए हैं। इसके अलावा कोरोना टेस्ट की बात की जाए तो अब तक 2,76,38,158 कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications