गुजरात में मिल रहे अब रोज 300 से कम कोरोना मरीज, सक्रिय मामले 3,241 रह गए
गांधीनगर। गुजरात में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में अब तक काफी कमी आई है। सोमवार को यहां नए मरीजों की संख्या 298 दर्ज की गई। वहीं, खेड़ा में इस दरम्यान एक मरीज की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि, अब प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2,61,838 हो गई है। जिनमें से 2,54,209 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, इनमें से 4388 लोग दम तोड़ चुके हैं।

बीते 24 घंटों के दरम्यान जो नए कोरोना मरीज मिले, उन 298 मरीजों में से सबसे ज्यादा वडोदरा जिले के 77 हैं। इसके अलावा अहमदाबाद में 64 मरीजों की पुष्टि हुई। जिनमें 63 तो अहमदाबाद शहर और एक जिले में मिला। वहीं, सूरत जिले में 42 और राजकोट में 41 मरीज सामने आए हैं। मौत की बात की जाए तो खेडा जिले में सोमवार को एक मरीज की मौत हो गई। साथ ही अब तक कोरोना-संक्रमण के चलते राज्य में 4388 की जान जा चुकी है।

3341 एक्टिव केस, 30 वेंटिलेटर पर
गुजरात में कोरोना के अब 3341 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 30 वेंटिलेंटर पर हैं, वहीं 3311 की हालत स्थिर बताई गई है। इनके अलावा 406 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। यानी इतने लोग ठीक हुए बीते रोज। साथ ही ठीक होने वालों की कुल संख्या 254109 हो गई है। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.5% पहुंच गई है। यह अब तक की सर्वाधिक है।












Click it and Unblock the Notifications