गुजरात: चुनाव से पहले दल बदल रहे नेता, कांग्रेस छोड़कर चंदे घंटे में ही भाजपा में आए हिमांशु व्यास

Himanshu Vyas joins BJP Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के नेता एक-दूजे के दलों में आ-जा रहे हैं। कुछ ही घंटों पहले भाजपा नेता जय नारायण व्यास ने अपनी पार्टी छोड़ी थी। उसी तरह एक कांग्रेस के नेता ने भी अपनी पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस के नेता हिमांशु व्यास अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर अब भाजपा में आ गए हैं। दल-बदल का आलम यह है कि, गुजरात की 2 पुरानी पार्टियों के नेता एक नई पार्टी आम आदमी पार्टी का भी रूख कर रहे हैं। अब तक कांग्रेस-भाजपा के कई नेता अपने समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी का हिस्सा ​बन चुके हैं।

Gujarat: Congress leader Himanshu Vyas today joins BJP

अभी कुछ देर पहले कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के उपरांत हिमांशु व्यास भाजपा में शामिल हो गए हैं। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रभारी सचिव हिमांशु व्यास ने आज ही अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब वह भाजपा के शीर्ष नेताअेां की मौजूदगी में भाजपा का हिस्सा बन गए हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि, उन्हें सीट मिल सकती है।

एक भाजपा नेता ने भी अपनी पार्टी छोड़ी
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सत्‍ताधारी दल भाजपा को भी एक बड़ा झटका लगा। भाजपा नेता जय नारायण व्यास ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया। उन्‍होंने भाजपा को छोड़ने की वजह भी खुद बताई। नारायण व्यास ने कहा कि, हमारे अध्यक्ष ने मुझे हमेशा सहयोग किया है, लेकिन छोटी-छोटी बात इनसे कहना मेरे लिए उचित नहीं है। आगे हम भी चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कैसे लड़ेंगे, वे कार्यकर्ताओें के साथ विचार करके सोचा जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+