बादल फटा: तीर्थयात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए उत्तराखंड के CM धामी से गुजरात के CM ने की बात
गांधीनगर, 19 अक्टूबर, 2021: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच बादल फटने की घटना के बाद हजारों तीर्थयात्री संकट में हैं। गुजरात से पहुंचे ऐसे ही कुछ तीर्थयात्रियों की सुरक्षित वापसी के मद्देनजर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने टेलीफोन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत कर तीर्थयात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कहा, जो उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा और बारिश के कारण वहां फंसे हुए हैं।
Recommended Video

गुजरात सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
गुजरात सीएमओ की ओर से बताया गया कि, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गुजरात सरकार के आपातकालीन संचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की गई है, ताकि वहां फंसे तीर्थयात्रियों से संपर्क किया जा सके। साथ ही उनसे जरूरी जानकारियां भी प्राप्त की जा सकें। बताया गया कि, सरकार ने तीर्थयात्री हेल्पलाइन नंबर 079-23251900 पर कॉल कर सकते हैं।

बारिश-आंधी से उत्तराखंड में बर्बादी
विदा होते मानसून के बीच उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में ही वहां के नैनीताल जिले के रामगढ़ के एक गांव के उूपर बादल फटा। कुछ ही देर हुई तगड़ी बारिश के कारण पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। इंसानी बस्तियों में पानी ही पानी नजर आने लगा। कई लोग मलबे में दब गए।

जहां बादल फटा, वहां बचाए गए लोग
नैनीताल की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि, नैनीताल जिले के रामगढ़ गांव में बादल फटने की घटना हुई है। जहां बादल फटा, वहां से कुछ घायलों को बचाया है। हालांकि, प्रभावित लोगों की तादाद कितनी होगी, इस बारे में सही जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आपदा-राहत एवं बचाव दल रेस्क्यू आॅपरेशन में जुट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications