गुजरात में बंपर जीत के बावजूद सीएम भूपेंद्र पटेल ने क्यों दिया इस्तीफा?
भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 12 बजे के करीब राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आचार्य देवव्रत मिलकर पूरी कैबिनेट सहित अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Recommended Video
Gujarat election, गुजरात में बीजेपी को 156 सीटों पर बंपर जीत मिली है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार दोपहर को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वह 12 दिसंबर को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जीत के बाद अब भाजपा एक बार फिर उन्हें ही मुख्यमंत्री पद की अहम जिम्मेदारी सौंप रही है।
भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 12 बजे के करीब राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आचार्य देवव्रत मिलकर पूरी कैबिनेट सहित अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की ओर से इसी वक्त राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने कल (10 दिसंबर को) सुबह 10 बजे पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है।
इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। ये बैठक गांधीनगर में स्थित पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, अगले शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाना है। माना जा रहा है कि, पार्टी एक बार फिर से भूपेंद्रभाई पटेल की ताजपोशी करेगी। भूपेंद्र भाई पटेल 12 दिसंबर को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे कल घोषित हुए थे, जिसमें भाजपा ने 156 सीटों पर जीत के साथ लगातार 7वीं बार राज्य में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। इस राज्य के इतिहास में कभी किसी पार्टी को इतना शानदार बहुमत नहीं मिल पाया था। इससे पहले, वर्ष 1985 के विधानसभा चुनाव में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 149 सीटों पर शानदार जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications