अरब सागर की आपदा: भारी बारिश के बीच समुद्र में डूब गईं कई बोट, 10 मछुआरे लापता
गिर सोमनाथ। अरब सागर से लगते गुजरात के कई जिलों में आंधी-बारिश से कोहराम मच गया है। यहां कई दिनों से मौसम खराब था और चक्रवात का खतरा मंडरा रहा था। अब गिर सोमनाथ में भारी बारिश हो रही है। इस बीच खबर आई है, तेज बारिश और हवाओं के चलते समुद्र की लहरों में कई बोट डूब गए हैं। जिससे कम से कम 10 मछुआरे लापता हो गए हैं।
बता दिया जाए कि, विभाग ने पहले ही मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी थी। हालांकि वे नहीं माने और मछली पकड़ने चले गए। उसके बाद उनके गायब होने की खबर आई। बहरहाल, प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है कि लापता मछुआरों की तलाश की जा रही है।

बारिश का यह दौर जारी रहेगा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर बुधवार से बारिश हो रही है और आज के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ मछुआरों के लिए पांच दिन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि, अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मुंबई, इसके उपनगरीय इलाकों और उत्तरी और मध्य महाराष्ट्र तथा गुजरात के दक्षिणी हिस्से में बारिश हुई है।

Recommended Video
बारिश का यह दौर जारी अभी रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख जयंत सरकार ने बताया कि पालघर, ठाणे, रायगढ़, मुंबई, नासिक, धुले, नंदुरबार में भी बारिश हुई है। वहीं, राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख सती देवी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क से भूमध्यसागरीय क्षेत्र में एक चक्रवाती प्रवाह उत्पन्न होता है। ऐसे में दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बनी चक्रवाती हवाओं की वजह से बारिश हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications