गुजरात बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, सभी छात्र पास, ऐसे चेक करें ग्रेड

अहमदाबाद, 30 जून: कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद गुजरात सरकार ने भी ऐसा ही करने का फैसला लिया। जिसके तहत बुधवार को 10वीं का परिणाम जारी हुआ। इस बार गुजरात स्टेट बोर्ड का 100 प्रतिशत रिजल्ट है यानि रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी बच्चे पास कर दिए गए। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://gseb.org/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

bord

गुजरात बोर्ड के मुताबिक इस साल 10वीं में 8.57 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 4,90,472 लड़के जबकि 3,66,722 लड़कियां शामिल हैं। इस साल कोरोना के चलते राज्य सरकार ने मास प्रमोशन का फैसला लिया। जिस वजह से सभी छात्र पास हो गए। इसमें 17,186 छात्रों को A-1 है, जबकि 57352 को A2, 100973 को B1, 150432 को B2, 185266 को C1, 172253 को C2 और 173372 को D ग्रेड मिला है।

ग्रेड कैसे हुआ तय?
जब सरकार ने परीक्षाओं को रद्द किया, तो उसी वक्त एक कमेटी का गठन कर दिया गया, जिसके ऊपर मानदंड तैयार करने का जिम्मा था। कमेटी की रिपोर्ट पर ही 9वीं कक्षा के दोनों सेमेस्टर और 10वीं कक्षा के एक सेमेस्टर को रिजल्ट का आधार माना गया।

जल्द जारी होगा 12वीं का रिजल्ट
12वीं के छात्रों को अभी भी रिजल्ट का इंतजार है। उनकी टेंशन इस वजह से भी बढ़ गई है, क्योंकि कई विदेशी यूनिवर्सिटीज ने एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले 12वीं का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जिस पर सभी बोर्ड्स को 31 जुलाई तक रिजल्ट घोषित करने का आदेश दिया गया। इस दिशा में गुजरात बोर्ड भी तेजी से काम कर रहा है। बोर्ड के मुताबिक 50:25:25 के अनुपात का फॉर्मूला तय हुआ है। इसमें 50 प्रतिशत नंबर 10वीं के आधार पर और 25-25 प्रतिशत नंबर 11वीं और 12वीं के यूनिट टेस्ट के आधार पर दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+