प्रदीप सिंह वाघेला ने Gujarat भाजपा महासचिव पद से दिया इस्तीफा, पिछले चार महीनों में हुआ दूसरा रिजाइन
Pradipsinh Vaghela: 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। गुजरात बीजेपी के ताकतवर नेता प्रदीप सिंह वाघेला ने आज प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। महासचिव पद से इस्तीफा दिए जाने की जानकारी खुद प्रदीप सिंह वाघेला ने दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वघेला पर गुजरात में संगठ और सत्ता के शक्ति केंद्र कमलम् की जिम्मेदारी थी। इस्तीफा दिए जाने के बाद उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में 'सबकुछ ठीक हो जाएगा'। आपको बता दें कि गुजरात में पिछले चार महीनों में ये दूसरे महामंत्री की विदाई है।

इससे पहले संघ से बीजेपी में आए भार्गव भट्ट की विदाई हुई थी। तो वहीं, अब बीजेपी प्रदेश प्रमुख सीआर पाटिल के खिलाफ पर्चा कांड के बाद गुजरात बीजेपी के सबसे ताकतवर प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला की विदाई हो गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक, वाघेल ने प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के कहने पार 7 दिन पहले इस्तीफा दे दिया था।
पिछले दिनों राज्य बीजेपी के प्रमुख को बदलने की जब अटकलें लगी थीं तो प्रदीप सिंह वाघेला फ्रंट रनर के तौर पर उभरे थे, हालांकि पार्टी ने प्रदेश में बदलाव नहीं किया था। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले 10 दिनों गुजरात बीजेपी में बड़े परिवर्तन भी हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications