हाथ-पैर बांधकर लोगों को पानी में मार डालने वाला सीरियल किलर 10 साल बाद ATS के हत्थे चढ़ा

अहमदाबाद। गुजरात में एटीएस ने 10 साल से फरार चल रहे एक सीरियल किलर को दबोच लिया है। वो सीरियल किलर पांच लोगों की हत्या कर चुका था। निर्दोष लोगों को उसने बड़ी क्रूरता से मारा था। लाशें पानी में फेंक दी थीं। अंतत: उसे सूरत में गिरफ्तार कर लिया गया है।

एटीएस अधिकारी के मुताबिक, इस सीरियल किलर की गिरफ्तारी के साथ ही पांच हत्याओं का भेद सुलझ गया है। उसकी क्राइम हिस्ट्री काफी भयावह रही। वो लोगों के हाथ-पैर बांधकर मारता था, पानी में डाल देता था। इस तरह कई लोग बेमौत मरे। पुलिस अभी उससे पूछताछ में व्यस्त है, उसने कुल कितनी हत्याएं कीं, यह पता किया जा रहा है। अभी तक 5 वारदातों को वो कुबूल चुका है।

Gujarat ATS arrested a serial killer, who was absconding for 10 years

संवाददाता ने बताया कि, एटीएस उस अपराधी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे एटीएस के दस्ते ने ट्रैप के जरिए पकड़ा। एक अधिकारी ने कहा कि, वह सीरियल किलर पिछले दस सालों से खोजा जा रहा था। उसने ऐसे अपराध किए, जिनसे किसी का भी दिल दहल सकता है। उसने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया।

Gujarat ATS arrested a serial killer, who was absconding for 10 years

बहरहाल, उसकी गिरफ्तारी से लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। यह सामने आया है कि, वो गुजरात में 5 हत्याएं कर चुका था। हालांकि, उसने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया, ये पता किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+