Gujarat election 2022 : मोरबी में कांग्रेस पर बरसे योगी, कहा - ये राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकते

Gujarat election 2022 : मोरबी के वांकानेर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की मौजूदगी में राष्ट्रगान की जगह फिल्मी गीत बजने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''कल मैं एक बड़ी मजेदार चीज़ देख रहा था। कल कांग्रेस के एक मंच पर राष्ट्रगान हो रहा था। राष्ट्रगान के दौरान फिल्मी गीत बजने लगा। यह इनकी राष्ट्रभक्ति है। यह राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकते, तो हिंदुओं की आस्था का सम्मान क्या ही करेंगे।''

gujarat assembly election 2022 up cm yogi adityanath targets congress at morbi

Recommended Video

    Gujarat Election 2022:CM Yogi ने Morbi में Congress पर साधाा जमकर निशाना | वनइंडिया हिंदी |*Politics

    योगी ने कहा, ''भाजपा जनता से किए अपने वादे निभाती है, आस्था का सम्मान करना जानती है। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर और काशी में विश्वनाथ धाम बनकर तैयार हो चुका है। जम्मू-कश्मीर से 370 खत्म हो चुका है। मोदी है तो मुमकिन है। जो संकल्प लिया वह किया।''

    गुजरात विधानसभाा चुनावों के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोरबी पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करने से पहले मोरबी ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा बीते दिनों मोरबी में हुई दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों, निकट संबंधियों को खोया उन सबके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना भी करता हूं। पूरा देश मोरबी के लोगों के साथ खड़ा था।

    योगी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होगी तो क्या अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन सकता था? पीएम मोदी की अगुवाई में कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई। यह आंतकवाद की जड़ थी।

    मोदी है तो मुमकिन है : योगी आदित्यनाथ

    योगी आदित्यनाथ कहा कि कभी भगवान कृष्ण उत्तर प्रदेश के मथुरा को छोड़कर गुजरात के द्वारका आए थे। इसके बाद द्वारका उनका धाम बना। आज जब द्वारका के भव्य मंदिर की बात होती है। इसके अलावा जब सोमनाथ और अंबा माता के मंदिर के भव्य स्वरूप की बात होती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+