गुजरात: सुरेंद्रनगर जिले में कार की स्टेयरिंग से ड्राइवर ने खोया कंट्रोल, 4 लोगों की मौत
सुरेंद्रनगर। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में कोठारिया गाँव के पास आज जानलेवा हादसा हुआ। यहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चार लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, यह हादसा कार चला रहे ड्राइवर के स्टेयरिंग से नियंत्रण खो देने से हुआ। इससे कुछ ही घंटे पहले भी गुजरात के वडोदरा जिले में भयंकर हादसा हुआ था। जहां कपूराई से अहमदाबाद की तरफ की तरफ जाते नेशनल हाईवे स्थित वाघोड़िया चौकड़ी ब्रिज पर एक डम्पर और आयशर ट्रक के बीच टक्कर हुई। उस हादसे में 5 महिलाओं समेत 9 लोगों की जान चली गई। करीब 15 लोग हादसे की चपेट में आए।

सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीमें पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बहरहाल, सुरेंद्रनगर में हुए हादसे को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।












Click it and Unblock the Notifications