सी-प्लेन के लिए अहमदाबाद रिवरफ्रंट पर तैयार हो रहा वॉटर एरोड्रम, नदी में 200 फीट तक मार्किंग
अहमदाबाद। देश में पहली बार गुजरात से सी-प्लेन सर्विस शुरू होने वाली है। इसके लिए यहां साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया तक सी-प्लेन के रूट पर काम चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अहमदाबाद रिवरफ्रंट पर 15 अक्टूबर तक वॉटर एरोड्रम तैयार होगा। इसके लिए 200 फिट रनवे मार्क किया गया है। ये सी-प्लेन नदी में चलेंगे और फिर आसमान में उड़ा करेंगे। गुजरात स्टेट एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी सी-प्लेन एयरपोर्ट के वॉटर रन-वे का काम 15 अक्टूबर तक पूरा कर सकती है। यानी आने वाले कुछ दिनों में सभी तैयारियां खत्म होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी देते हुए गुजसेल के सीईओ अजय चौहान ने कहा कि, जमालपुर ब्रिज से अम्बेडकर ब्रिज के बीचमे 200-250 फिट के अंतर पर बोया मार्कर लगा कर रह वे तैयार किया गया है। रिवरफ्रंट के दोनों तरफ 9-9 बोया लगाई गई है। पायलट सी प्लेन का लेंडिंग ओर टेकऑफ इसी बोया को देखकर करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि, सी प्लेन के लिए बनाई गई जेटी 200 लोगों का वजन उठा सकती है।

सी-प्लेन के लिए 48 मीटर लंबाई, 9 मीटर चौड़ी ओर 1 मीटर जड़ाई की जेटी तैयार की गई है। हाल में एक सी प्लेन ही शुरू किया जाने से 24 मीटर की जेटी ही बनाई गई है। कॉन्क्रीट से तैयार ये जेटी अंदर से खोखली है। जिससे इसमें पानी भर जाने से भी कुछ नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications