Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरकार का दावा- साढ़े 6 करोड़ गुजरातियों में से 4 करोड़ को दी जा चुकी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में 4 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा यहां 1.68 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग की ओर से यह भी बताया गया कि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन की लोगों को कुल 5.70 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

covid 19 vaccine

सरकार के वैक्सीनेशन से जुड़े बड़े दावे से इतर एक चिंता बढ़ाने वाली बात भी है। वो यह कि, राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के 93 लाख लोगों को एक डोज नहीं लगा है। हालांकि, गुजरात में 45+ आबादी के 88% और 18-44 आयु वर्ग के 72% लोगों को वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है। विभाग ने अपडेट दिया है कि, यहां 18+ की कुल जनसंख्या में 82% को पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 34% को दोनों डोज लग गए हैं। 18-45 आयु वर्ग में दूसरी खुराक में केवल 18% को ही कवर किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में सोमवार को 3.72 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा सोमवार को यहां कोरोना के संक्रमण के कुल 14 नए मामले सामने आए। अच्छी बात यह भी रही कि कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई, जबकि 17 मरीज ठीक हुए। विभाग की ओर से बताया गया कि, अब तक पूरे प्रदेश में लोगों को वैक्सीन के 5,71,00,825 डोज दिए जा चुके हैं। इसके अलावा 20 सितंबर तक 2,87,02,807 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
गुजरात में लोगों को जिन जिलों में वैक्सीन के सबसे ज्यादा डोज दिए गए..उनमें अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज बताया गया कि, राजकोट जिले में 92% लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। राजकोट के मेयर प्रदीप दवे ने कहा कि, मंगलवार को राजकोट में वैक्सीनेशन बंद रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+