गुजरात: सीएम विजय रूपाणी का मजाक उड़ाने वाला वीडियो बनाने पर दो के खिलाफ एफआईआर

अहमदाबाद, 2 जुलाई: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के वीडियो को एडिट करते हुए उनकी मजाक उड़ाने और उनका मेमे वीडियो बनाने को लेकर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। बनासकांठा जिले में ये मामला दर्ज हुआ है। बनासकांठा के फांगड़ी गांव के रहने वाले भावेश सोढा और राजकुमार सोढा के खिलाफ मावसारी पुलिस स्टेशन में एफआईआर की गई है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, धारा 469, धारा 505 और मानहानि की धारा 500 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को ये मामला दर्ज हुआ है।

vijay rupani

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भाषण के कुछ हिस्सों को लेकर उनको एडिट करते हुए मजाकिया वीडियो बनाए थे। इन वीडियों को इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल 'मिस्टर बीएस राज कॉमेडी' पर अपलोड किया था। इन वीडियो को लेकर मवसरी पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एनके पटेल की शिकायत पर दोनों लोगों पर सरकार को बदनाम करने और उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तार नहीं हुई है।

शिकायत में कहा गया है कि इन दोनों ने मुख्यमंत्री के भाषण के छह एडिटेड वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए। ये वीडियो में मुख्यमंत्री की रैलियों के भाषणों और बैठकों से लिए गए और इनको एडिटकर इनमें मीम जोड़ दिए। ये वीडियो मई में अपलोड किए गए थे। ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुए। पुलिस ने ये वीडियो यूट्यूब चैनल से हटा दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+