झोला छाप डॉक्टर की करतूत: खांसी के इलाज के लिए 2 महीने की बच्ची को गर्म लोहे की रॉड से दागा, ICU में भर्ती
पुलिस ने रविवार को कहा कि गुजरात के पोरबंदर जिले में खांसी के इलाज के लिए एक खुद को डॉक्टर बताने वाले वैध ने गर्म लोहे की रॉड से दाग दिया।

गुजरात के पोरबंदर में अंधविश्वास का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक नीम हकीम की हरकत से दो महीने की बच्ची जान चली जाती। खुद को डॉक्टर बताने वाले नीम हकीम ने खांसी के इलाज के लिए दो महीने की बच्ची को गर्म लोहे के रॉड से दाग दिया। हालत गंभीर होने पर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने रविवार को कहा कि गुजरात के पोरबंदर जिले में खांसी के इलाज के लिए एक खुद को डॉक्टर बताने वाले वैध ने गर्म लोहे की रॉड से दाग दिया। पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत महेदू ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके तथा बच्चे की मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्ची को सरकारी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि वह निगरानी में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
महेदू ने कहा कि बच्ची को एक हफ्ते पहले खांसी और कफ हुआ था और उसके माता-पिता ने घर पर स्थानीय इलाज की कोशिश की, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। इसके बाद बच्ची की मां उसे एक देवराजभाई कटारा के पास ले गई। कटारा ने कथित तौर पर बच्ची के सीने और पेट पर गर्म लोहे की छड़ से दाग दिया। जब उसे राहत नहीं मिली तो माता-पिता बच्ची को पोरबंदर के भवसिंहजी जनरल अस्पताल ले गए और मामला सामने आया।
Recommended Video

अधिकारी ने कहा कि बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर, कटारा और बच्ची की मां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324 और अन्य प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पोरबंदर के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती बच्ची की हालत स्थिर है।
सामान्य अस्पताल के डॉ. जय बडियानी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने पर 9 फरवरी को अस्पताल लाया गया था। उसे आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इलाज के दौरान, हमने पाया कि उसकी छाती पर गर्म लोहे के रॉड से दागा गया था।
यह भी पढ़ें- McDonald ने ऑर्डर किया कैंसल तो खिड़की से कूद उसके किचन में घुसी महिला, खुद के लिए बनाया Food, VIDEO VIRAL












Click it and Unblock the Notifications